लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: एम्स की OPD, जनरल-प्राइवेट वार्ड अस्थायी रूप से बंद, इमरजेंसी मरीजों को मिलेगा बेड

By स्वाति सिंह | Updated: September 2, 2020 16:12 IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में गैर-कोविड मरीजों के भर्ती होने की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर अस्पताल के अधिकारियों ने दो हफ्ते के लिए जनरल और प्राइवेट वार्ड में ओपीडी के मरीजों की नियमित भर्ती पर रोक लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देAIIMS में ओपीडी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। चिकित्सीय सलाह और परामर्श चाहने वाले मरीजों के लिए नियमित ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी।

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में ओपीडी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के आपातकालीन विभाग में गैर-कोविड मरीजों के भर्ती होने की संख्या लगातार बढ़ने के मद्देनजर अस्पताल के अधिकारियों ने दो हफ्ते के लिए जनरल और प्राइवेट वार्ड में ओपीडी के मरीजों की नियमित भर्ती पर रोक लगा दी है।

हालांकि, एम्स के चिकित्सा अधीक्षक, डॉ डी के शर्मा ने कहा कि चिकित्सीय सलाह और परामर्श चाहने वाले मरीजों के लिए नियमित ओपीडी सेवाएं जारी रहेंगी। ये सेवाएं हाल में ही शुरू की गईं थी। 

शर्मा की ओर से मंगलवार को जारी एक परिपत्र में कहा गया है, “गंभीर रूप से बीमार आपातकालीन या अर्ध-आपातकालीन मरीजों को भर्ती करने के लिए उपलब्ध बिस्तरों के उपयोग को अनुकूल विधि से काम में लाने की जरूरत के मद्देनजर, यह तय किया गया है कि एम्स अस्पताल और सभी केंद्रों में तत्काल प्रभाव से दो हफ्तों के लिए जनरल वार्ड के साथ ही निजी वार्ड में नियमित ओपीडी भर्तियों को अस्थायी रूप से रोक दिया जाए और बाद में इस अवधि की समीक्षा की जाएगी।” जिन इमरजेंसी मरीजों को जनरल वार्ड में या ऐसे मरीज जिन्हें आपातकालीन या अर्ध आपातकालीन स्थितियों की वजह से निजी वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी गई हो, उनको भर्ती किया जाना जारी रहेगा।

 परिपत्र में कहा गया है, “ इसके बावजूद, ईएचएस (कर्मचारी स्वास्थ्य योजना) मरीजों को जरूरत के मुताबिक भर्ती करना जारी रहेगा।” शर्मा ने बताया, “यह फैसला इमरजेंसी, खासकर ट्रॉमा इमरजेंसी के जरिए गैर-कोविड गंभीर मरीजों के अधिक संख्या में भर्ती होने की वजह से लिया गया है क्योंकि ट्रॉमा सेंटर को निर्धारित कोविड-19 केंद्र में बदल दिया गया है। आपात स्थिति में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या करीब दोगुनी बढ़ी है।” 

टॅग्स :कोरोना वायरसएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारतVijay Malhotra Passes Away: BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन, AIIMS में थे भर्ती; पीएम मोदी समेत नेताओं ने जताया शोक

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस