लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित फैक्ट्री में भीषण आग और ब्लास्ट से 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2020 13:13 IST

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। राहत एवं बचाव के दौरान एक धमाका हुआ और बिल्डिंग धाराशाई हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने की सूचना सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर मिली थी।इसके मलबे में फायर ब्रिगेड के कुछ कर्मचारी भी फंस गए।

दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। राहत एवं बचाव के दौरान एक धमाका हुआ और बिल्डिंग धाराशाई हो गई। इसके मलबे में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों समेत कई लोगों के दबे होने की खबर है। फिलहाल 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर मिली थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम जारी था। इसी बीच कुछ धमाके हुए और बिल्डिंग गिर पड़ी। इसके मलबे में फायर ब्रिगेड के कुछ कर्मचारी भी फंस गए। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया और कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। कई लोग मलबे के अंदर फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ हादसे के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं। दमकलकर्मी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। प्रार्थना कर रहा हूं कि मलबे में फंसे लोग सुरक्षित हों।’’

दिल्ली में पिछले एक महीने में आग की यह तीसरी बड़ी घटना देखने को मिली है। इससे पहले आठ दिसंबर को दिल्ली में अनाज मंडी के रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लग गई थी। इसमें इमारत के अंदर सो रहे 59 में से 43 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 23 दिसंबर को किराड़ी क्षेत्र में एक कपड़ा गोदाम में देर रात आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। 

टॅग्स :दिल्लीअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए