दिल्ली के पीरागढ़ी स्थित फैक्ट्री में भीषण आग और ब्लास्ट से 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 2, 2020 10:08 AM2020-01-02T10:08:30+5:302020-01-02T13:13:50+5:30
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। राहत एवं बचाव के दौरान एक धमाका हुआ और बिल्डिंग धाराशाई हो गई।
दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। राहत एवं बचाव के दौरान एक धमाका हुआ और बिल्डिंग धाराशाई हो गई। इसके मलबे में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों समेत कई लोगों के दबे होने की खबर है। फिलहाल 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
#WATCH Delhi: Fire that broke out a factory in Peeragarhi, early morning today, not yet doused. Firefighting operations underway. More than 12 people have been injured due to the fire. pic.twitter.com/UrOsGqF5Ua
— ANI (@ANI) January 2, 2020
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने की सूचना सुबह 4 बजकर 35 मिनट पर मिली थी। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने का काम जारी था। इसी बीच कुछ धमाके हुए और बिल्डिंग गिर पड़ी। इसके मलबे में फायर ब्रिगेड के कुछ कर्मचारी भी फंस गए। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
हादसे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया और कहा कि वह हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। कई लोग मलबे के अंदर फंसे हुए हैं और बचाव अभियान जारी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ हादसे के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। हालात पर करीब से नजर रख रहा हूं। दमकलकर्मी हर संभव कोशिश कर रहे हैं। प्रार्थना कर रहा हूं कि मलबे में फंसे लोग सुरक्षित हों।’’
Peeragarhi factory fire: Rescue operation by NDRF and Fire brigade personnel underway. #Delhipic.twitter.com/YgwarQS094
— ANI (@ANI) January 2, 2020
दिल्ली में पिछले एक महीने में आग की यह तीसरी बड़ी घटना देखने को मिली है। इससे पहले आठ दिसंबर को दिल्ली में अनाज मंडी के रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री में आग लग गई थी। इसमें इमारत के अंदर सो रहे 59 में से 43 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 23 दिसंबर को किराड़ी क्षेत्र में एक कपड़ा गोदाम में देर रात आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए।