लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया दिल्ली के सरकारी अस्पताल का डॉक्टर

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 1, 2020 10:40 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कम से कम पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और एक देश से बाहर चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार (01 अप्रैल) को दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।अब राजधानी में कोविड-19 के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 121 हो गई।

कोरोना वायरस के मामले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार (01 अप्रैल) को दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल का डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अस्पताल को बंद कर दिया गया है। अब राजधानी में कोविड-19 के संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 121 हो गई। इन 121 मामलों में 24 वे व्यक्ति हैं जिन्होंने निजामुद्दीन पश्चिम में एक धार्मिक सभा में भाग लिया था। 

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कम से कम पांच लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है और एक देश से बाहर चुका है। बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि अभी तक दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में है और कोरोना वायरस का कोई सामुदायिक प्रसार नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा था कि दिल्ली सरकार लगभग 3,775 स्कूलों और रैन बसेरों से बुधवार से लगभग 10-12 लाख लोगों को भोजन के पैकेट बांटने शुरू करेगी। हालांकि भोजन के लिए इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना नहीं है, लेकिन अधिक वितरण बिन्दु भौतिक दूरी बनाए रखने में मदद करेंगे। मदद की कोशिश कर रहे उद्योगपतियों को मेडिकल स्टाफ के लिए रक्षात्मक उपकरण, जांच किट और वेंटिलेटर दान करने में मदद करनी चाहिए जिनकी इस समय सर्वाधिक आवश्यकता है। 

आपको बता दें, देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1397 हो गई है। इस वायरस से भारत में 35 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस विश्व के 203 देशों में फैल चुका है। पूरी दुनिया में इस वायरस के अब तक 8.58 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस वायरस के प्रकोप से 42156 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस से मौतों का सिलसिला दिसंबर 2019 में चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान शहर से हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष