लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के बीच मलेरिया के 45 तथा डेंगू के 35 मामले

By भाषा | Updated: August 10, 2020 21:34 IST

दिल्ली में आठ अगस्त तक मलेरिया के 45 एवं डेंगू के 35 मामले सामने आये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसमें कहा गया है कि इसी अवधि में मलेरिया एवं चिकनगुनिया के मामले क्रमश: 45 एवं 23 है।दिल्ली में अगस्त महीने में मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। पिछले साल इसी अवधि तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के कुल 47 मामले सामने आये थे।

नयी दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल आठ अगस्त तक मलेरिया के 45 जबकि डेंगू के 35 मामले सामने आये हैं । स्थानीय नगर निगमों की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने हाल ही में जल जनित बीमारियों की ​रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये परामर्श जारी किया था।

एसडीएमसी की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में आठ अगस्त तक मलेरिया के 45 एवं डेंगू के 35 मामले सामने आये हैं। एसडीएमसी पूरे शहर के जल जनित रोगों के मामले में आंकड़ों को सारणीबद्ध करने वाली नोडल एजेंसी है। इसमें कहा गया है कि इसी अवधि में मलेरिया एवं चिकनगुनिया के मामले क्रमश: 45 एवं 23 है।

आंकड़ों के अनुसार डेंगू के 35 मामलों में से सात अगस्त में, 11 जुलाई में और बाकी फरवरी से जून के बीच में सामने आये थे। अगस्त महीने में मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है । अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि जल जनित बीमारियों को देखते हुये स्थानीय निकाय ने अलग से बुखार के लिये क्लिनिक स्थापित किये थे।

इसके अलावा, निगम ने जागरूकता कार्यक्रम को भी तेज कर दिया है। एसडीएमसी के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल इसी अवधि तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेंगू के कुल 47 मामले सामने आये थे जबकि जल जनित बीमारियों से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या पूरे साल 2036 रही।

इस दौरान दो लोगों की मौत हो गयी थी । मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया में भी तेज बुखार होता है और इसलिये डाक्टरों को लगता है कि लोग कोविड—19 वायरस के संपर्क में आ गये हैं। 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब