लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः दिल्ली पुलिस के तीन जवानों ने ड्यूटी से बचने के लिए की ये हरकत, किए गए सस्पेंड

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 1, 2020 11:27 IST

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 3,515 हो गई, जबकि तीन और लोगों की मौत इससे हुई हैं। दिल्ली सरकार ने ये आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़ों में कहा गया कि गुरुवार को 76 नए मामले सामने आए, जबकि तीन लोगों ने वायरस से संक्रमित होने के कारण दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों से झूठ बोलने के लिए ती पुलिसकर्मियों को 29 अप्रैल को 1 दिन के लिए निलंबित किया गया था।पुलिस ने बताया कि उन्होंने झूठ बोला था कि वो कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी के संपर्क में आए हैं और इसलिए उन्हें होम-क्वारंटाइन के लिए भेजा जाना चाहिए।

कोरोना संकटः दिल्ली पुलिस के तीन जवानों ने की ड्यूटी से बचने के लिए की ये हरकत, किए गए सस्पेंडनई दिल्लीः जहां एक ओर पुलिस प्रशासन कोरोना महामारी से लड़ने के लिए जी-जान से जुटा हुआ हैं वहीं, दिल्ली के तीन जवानों ने ड्यूटी से बचने के लिए झूठ बोल दिया कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए थाने के एक सब इंस्पेक्टर के साथ वे ड्यूटी कर चुके हैं। इन तीनों पुलिसकर्मियों को झूठ बोलना महंगा पड़ गया। दरअसल, उनका झूठ पकड़ने के बाद उन्हें सस्पेड कर दिया गया। 

समाचा एजेंसी एएआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों से झूठ बोलने के लिए ती पुलिसकर्मियों को 29 अप्रैल को 1 दिन के लिए निलंबित किया गया था, उन्होंने झूठ बोला था कि वो कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मी के संपर्क में आए हैं और इसलिए उन्हें होम-क्वारंटाइन के लिए भेजा जाना चाहिए। उस वक्त वे शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर तैनात थे। उन्होंने अब ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। इधर बीते दिन राजधानी के ओखला सब्जी मंडी में तैनात दिल्ली पुलिस के 32 वर्षीय उप निरीक्षक में को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी, जिसके बाद पुलिसकर्मी के संपर्क में आये 40 लोगों को घर में पृथक रहने के लिए कहा है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी थी। वह दक्षिणपूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस थाने में तैनात है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने बताया था कि अमर कॉलोनी पुलिस थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद 35 पुलिसकर्मियों के नमूने जांच के लिये भेजे गए थे, जिसके बाद दो अन्य पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए थे। गुरुवार को हमें एक उप निरीक्षक का रिपोर्ट मिला जिसमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

उन्होंने बताया था कि अमर कॉलोनी पुलिस थाने में नियुक्त पुलिसकर्मियों में से कुल चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उप निरीक्षक को अस्पताल में भेजा जा रहा है, जबकि उसके संपर्क में आने वाले 40 पुलिसकर्मियों को 14 दिन के लिए घर में पृथक रहने के लिये कहा गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली पुलिससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?