लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: 200 लोगों में कोरोना संक्रमण की आशंका, मरकज के मौलाना के खिलाफ केजरीवाल सरकार दर्ज कराएगी FIR

By अनुराग आनंद | Updated: March 30, 2020 21:46 IST

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे, जिसके बाद सूचना मिलते ही सोमवार को निजामुद्दीन में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलते ही सोमवार को निजामुद्दीन में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।  पुलिस ड्रोन की मदद से इस क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। 

नई दिल्ली: दिल्ली के निजामुद्दीन में कोरोना वायरस को लेकर देश भर लगाए गए लॉकडाउन के बावजूद एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुछ दिनों पहले कई देश व राज्यों से इस धार्मिक समारोह में हिस्सा लेने आए लोगों में कोरोना संक्रमण की आशंका जताई गई। जिसके बाद सभी को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल सरकार केस दर्ज कराएगी। 

बता दें कि तबलीगी जमात के सेंटर से रविवार को दिल्ली के LNJP अस्पताल में 34 लोगों को जांच के लिए लाया गया था और सभी कोरोना संक्रमण के संदिग्ध बताए जा रहे हैं। इसमें एक 64 साल के व्यक्ति की मौत हो गई. वो तमिलनाडु का रहने वाला था।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक,  निजामुद्दीन के पास आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले करीब 200 लोगों में कोरोना संक्रमण के संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने सूचना मिलते ही इस क्षेत्र को चारों तरफ से घेरकर कोरोना संदिग्ध लोगों को जांच के लिए भेजा है। 

इंडिया टाइम्स की मानें तो पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखे, जिसके बाद सूचना मिलते ही सोमवार को निजामुद्दीन में एक प्रमुख इलाके की घेराबंदी कर दी है। 

इस जगह पर पुलिस ड्रोन की मदद से निगरानी कर रहा है।  पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्राधिकारियों की अनुमति के बिना एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें करीब 200 लोग शामिल हुए थे। ये सभी बांग्लादेश, श्रीलंका आदि देशों व कई राज्यों के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,  ‘कई लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी जांच की जा रही है।’ इस महीने की शुरुआत में, दिल्ली सरकार ने धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों के विरोध प्रदर्शनों के लिए एकत्र होने पर भी रोक लगा दी थी। साथ ही कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बुधवार से 21 दिन के लिए लोगों के आवागमन पर देशव्यापी रोक लगायी गई थी।

बता दें कि निजामुद्दीन इलाके में स्थित तबलीगी मरकज में पहुंचे दो बुजुर्गों की चार दिन के अंदर संदिग्ध हालात में हो गई थी। हलांकि, इनके मरने की अलग-अलग वजह बताई जा रही थी, लेकिन पुलिस को संदेह है कि इन दोनों बुजुर्गों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो सकती है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविंद केजरीवालकेससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं