लाइव न्यूज़ :

कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू में शाह से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 25, 2021 08:41 IST

Open in App

जम्मू, 25 अक्टूबर विस्थापित कश्मीरी पंडितों के तीन संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और कश्मीर घाटी में प्रधानमंत्री के विशेष भर्ती कार्यक्रम के तहत भर्ती किए गए समुदाय के प्रवासी कर्मचारियों के लिए दो बेडरूम के क्वार्टर के निर्माण के अलावा उनके लिए सुरक्षा और बीमा कवरेज की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों के लिए एक शीर्ष समिति और एक कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता और पूर्व विधायक जी एल रैना के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां राजभवन में शाह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव और अपनी पार्टी के नेता विजय बकाया, यूथ ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (वाईएआईकेएस) के प्रमुख आर के भट्ट, ऑल इंडिया कश्मीरी समाज (एआईकेएस) के नेता ए के रैना और कश्मीरी पंडित सभा (केपीएस) के प्रमुख के के खोसा शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने घाटी में गैर प्रवासी कश्मीरी पंडित कर्मचारियों के लिए सुरक्षा, दूर-दराज के क्षेत्रों से ऐसे कर्मचारियों को पास के सुरक्षित क्षेत्रों में स्थानांतरित करने और उनके लिए एक व्यापक बीमा पैकेज की मांग की। घाटी में 2010 से अब तक प्रधानमंत्री के विशेष भर्ती पैकेज के तहत करीब 3,000 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मंदिरों की सुरक्षा और कश्मीरी पंडितों के लिए एक कल्याण बोर्ड के गठन की भी मांग की।

शाह ने हाल में श्रीनगर में आतंकवादियों के हमले के शिकार शिक्षक दीपक चंद की पत्नी और भाई से भी मुलाकात की। केंद्रीय गृह मंत्री ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें केंद्र से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शाह ने गुर्जर-बकरवाल और पहाड़ी समुदायों के प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब