लाइव न्यूज़ :

न्याय मिलने में विलंब, उच्चतम न्यायालय की चार क्षेत्रीय पीठ का गठन करने की आवश्यकताः उपराष्ट्रपति नायडू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 17:33 IST

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए शीर्ष अदालत की चार क्षेत्रीय पीठ बनाने की भी अपील की। विधि आयोग ने उच्चतम न्यायालय को संवैधानिक खंड और अपीलीय अदालत में विभाजित करने की अनुशंसा की थी जिसका समर्थन करते हुए उन्होंने उच्चतम न्यायालय की चार क्षेत्रीय पीठ का गठन करने की आवश्यकता जताई।

Open in App
ठळक मुद्देनायडू ने कहा कि इस कदम के लिए संविधान में संशोधन की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बिंदु पर अपना पक्ष रखने के लिए अनुच्छेद 130 का जिक्र किया।

न्याय मिलने में काफी विलंब होने पर ‘‘गंभीर चिंता’’ जताते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उच्चतम न्यायालय को विभाजित करने का समर्थन किया ताकि संवैधानिक मामलों और अपीलीय मामलों से निपटा जा सके।

उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए शीर्ष अदालत की चार क्षेत्रीय पीठ बनाने की भी अपील की। विधि आयोग ने उच्चतम न्यायालय को संवैधानिक खंड और अपीलीय अदालत में विभाजित करने की अनुशंसा की थी जिसका समर्थन करते हुए उन्होंने उच्चतम न्यायालय की चार क्षेत्रीय पीठ का गठन करने की आवश्यकता जताई।

नायडू ने कहा कि इस कदम के लिए संविधान में संशोधन की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बिंदु पर अपना पक्ष रखने के लिए अनुच्छेद 130 का जिक्र किया। इसमें कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय दिल्ली में होगा या ऐसी किसी अन्य जगह पर होगा और भारत के प्रधान न्यायाधीश, राष्ट्रपति की मंजूरी से समय- समय पर नियुक्त किए जाएंगे।’’

उपराष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक नायडू ने कानून और न्याय पर संसद की स्थायी समिति की अनुशंसाओं का जिक्र किया जिनमें उच्चतम न्यायालय की क्षेत्रीय पीठों को परीक्षण के आधार पर बनाने की बात कही गई है।

वह प्रख्यात न्यायविद दिवंगत पी पी राव की लेखनी पर आधारित एक किताब के विमोचन के अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। उच्चतम न्यायालय की पूर्ण पीठ ने कई अवसरों पर कहा है कि दिल्ली के बाहर इसकी पीठ की जरूरत नहीं है। विमोचन के अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश रोहिंटन एफ. नरीमन, अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल और कई पूर्व न्यायाधीश मौजूद थे। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएम. वेकैंया नायडूमोदी सरकारजस्टिस रंजन गोगोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप