हिंदू समर्थक संगठनों के विरोध के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रद्द किया दौरा, तमिल गीतकार वैरामुथू को उपाधि देनी थी

By भाषा | Published: December 27, 2019 08:20 PM2019-12-27T20:20:39+5:302019-12-27T20:20:39+5:30

भाजपा प्रवक्ता एस जी सुरया के अनुसार सिंह ने ‘तमिलों और तमिलनाडु की भावना का सम्मान’ करते हुए अपनी यात्रा ‘रद्द’ कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हमें सुनने को मिल रहा है कि तमिलों और तमिलनाडु की भावना का सम्मान करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैरामुथू को डॉक्टरेट देने के सिलसिले में अपनी यात्रा रद्द कर दी है।’’

Defense Minister Rajnath Singh canceled tour after protests by pro-Hindu organizations, to give title to Tamil lyricist Vairamuthu | हिंदू समर्थक संगठनों के विरोध के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रद्द किया दौरा, तमिल गीतकार वैरामुथू को उपाधि देनी थी

हिंदू मुन्नानी ने आरोप लगाया कि वैरामुथू ने महिला वैष्णव संत अंडाल के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी।

Highlightsउन्होंने तमिल लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करने के लिए सिंह और भाजपा को धन्यवाद दिया।हवाई अड्डे के सूत्रों ने भी बताया कि रक्षा मंत्री ने अपनी चेन्नई यात्रा रद्द कर दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मशहूर तमिल गीतकार वैरामुथू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि देने के विश्वविद्यालय के फैसले के बाद शनिवार को यहां निजी विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में शामिल होने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।

भाजपा प्रवक्ता एस जी सुरया के अनुसार सिंह ने ‘तमिलों और तमिलनाडु की भावना का सम्मान’ करते हुए अपनी यात्रा ‘रद्द’ कर दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हमें सुनने को मिल रहा है कि तमिलों और तमिलनाडु की भावना का सम्मान करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैरामुथू को डॉक्टरेट देने के सिलसिले में अपनी यात्रा रद्द कर दी है।’’

उन्होंने तमिल लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करने के लिए सिंह और भाजपा को धन्यवाद दिया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने भी बताया कि रक्षा मंत्री ने अपनी चेन्नई यात्रा रद्द कर दी है। निजी विश्वविद्यालय की टिप्पणी नहीं मिल पायी है।

बृहस्पतिवार को जब विश्वविद्यालय का यह फैसला सामने आया था कि वह शनिवार को दीक्षांत समारोह में वैरामुथू को मानद डॉक्टरेट प्रदान करेगा और उस कार्यक्रम में सिंह भी शामिल होंगे तो विवाद खड़ा हो गया था। दो हिंदू संगठनों ने इस कदम का विरोध किया था कि और कहा कि वे विश्वविद्यालय के बाहर काला झंडा लेकर प्रदर्शन करेंगे।

हिंदू मुन्नानी ने आरोप लगाया कि वैरामुथू ने महिला वैष्णव संत अंडाल के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता गीतकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था। उनके खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज है।

हिंदू मुन्नानी ने कहा कि वह सिंह के खिलाफ भी प्रदर्शन करेगा। हिंदू मक्कल काच्चि के संस्थान अर्जुन संपत ने आरोप लगाया कि वैरामुथू अतीत में यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिर चुके हैं। वैरामुथू ने आरोपों से इनकार किया है। 

Web Title: Defense Minister Rajnath Singh canceled tour after protests by pro-Hindu organizations, to give title to Tamil lyricist Vairamuthu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे