लाइव न्यूज़ :

आतंकियों ने नहीं किया छुट्टी पर गए सेना के जवान का अपहरण, रक्षा मंत्रालय ने बताया सुरक्षित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 9, 2019 08:59 IST

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि बगगाम जिले के काजीपोरा में सेना का जवान मोहम्मद यासीन छुट्टी पर गया था और उसके बाद से लापता है। एएनआई के मुताबिक जवान के आतंकियों द्वारा अपरहण किए जाने का शक है। 

Open in App

जम्मू कश्मीर के बडगाम में छुट्टी पर गए सेना के जवान के अपहरण की खबरों से रक्षा मंत्रालय ने इनकार किया है। मंत्रालय का कहना है कि जवान मोहम्मद यासीन के अपरहण की खबरें गलत हैं। जवान सुरक्षित है। किसी भी प्रकार के अनुमान लगाने से बचें। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि बडगाम जिले के काजीपोरा में सेना का जवान मोहम्मद यासीन छुट्टी पर गया था और उसके बाद से लापता है। एएनआई के मुताबिक जवान के आतंकियों द्वारा अपरहण किए जाने का शक है।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए कहा, 'बडगाम के चाडूपोरा इलाके के काजीपोरा से छुट्टी पर गए सेना के जवान के अगवा होने की मीडिया रिपोर्ट गलत है। जवान पूरी तरह से सुरक्षित है। इस संबंध में अफवाहों से कृपया बचें।'

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सेना के जवानों के अगवा होने की खबर सामने आई है। इससे पहले भी सेना के जवानों की लापता होने की खबरें आती रही हैं। बीते साल 2018 में भी जम्मू-कश्मीर के ही शोपियां जिले में आतंकवादियों ने 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान को किडनैप किया था। जवान का नाम औरंगजेब बताया गया था। उसके बाद जवान की  निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :भारतीय सेनाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी