लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: शहीद औरंगजेब के परिजनों से मिलने पहुंचीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, कहा- ये परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 20, 2018 13:13 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलावामा से दिनों आतंकियो द्वारा अगवा किए गए भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की निर्मम हत्या की गई।

Open in App

जम्मू-कश्मीर, 20 जून : जम्मू-कश्मीर के पुलावामा से दिनों आतंकियो द्वारा अगवा किए गए भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की निर्मम हत्या की गई। शहीद औरंगजेब के परिवार से मुलाकात करने रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू-कश्मीर पहुंचीं हैं। रक्षा मंत्री निर्मला ने यहां शहीद औरंगजेब के परिजनों से मुलाकात की।

निर्मला ने काफी देर तक औरंगजेब के पिता से बात की. शहीद औरंगजेब के परिवार से मिलने के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा कि आज मैंने औरंगजेब के परिवार के साथ समय बिताया, ये परिवार पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

इससे पहले सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी उनके परिवार से मुलाकात की थी। उन्होंने शहीद के परिवार के साथ बैठकर समय बिताया और परिवार की हौसला अफजाही की है।

सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान औरंगजेब को बीते दिनों अगवा किया गया था। जिसके बाद आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी। आतंकियों ने उस वक्त औरंगजेब का अपहरण किया, जब वह ईद की छुट्टी लेकर अपने घर पुंछ लौट रहे थे। औरंगजेब उस कमांडो ग्रुप का हिस्सा थे, जिसने हिज्बुल कमांडर समीर टाइगर को मार गिराया था।

औरंगजेब दस भाई-बहन है। औरंगजेब का नंबर चौथा था। हनीफ के सबसे बड़े बेटे मोहम्मद कासिम सेना में हैं। जबकि उनके दो छोटे बेटे मोहम्मद तारिक और मोहम्मद शाबिर आर्म्ड फोर्स ज्वाइन करने वाले हैं। तारिक ने लिखित और शारीरिक परीक्षा पास कर ली है। और वो मेडिकल टेस्ट के लिए पुणे में हैं, जो 22 जून को होना है। वहीं शाबिर ने मेडिकल और फिजिकल टेस्ट पास कर लिया है और वो 27 जुलाई को होनेवाली लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। हनीफ कहते हैं- 'हमारी फैमिली जवानों की फैमिली है।' 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया