लाइव न्यूज़ :

दीप सिद्धू ने पुलिस के सामने किए कई खुलासे, बोला- बुरा इरादा नहीं था, सभी जा रहे थे तो मैं भी चला गया

By अनुराग आनंद | Updated: February 11, 2021 07:14 IST

पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू इस समय दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के समक्ष है। सिद्धू ने लाल किला हिंसा मामले में कई खुलासे किए हैं। आप भी पढ़ें अपनी मौजूदगी व भीड़ को उकसाने पर सिद्धू क्या बोला...

Open in App
ठळक मुद्देदीप सिद्धू को कुछ दिन पहले लालकिला हिंसा के सिलसिले में करनाल बाइपास से गिरफ्तार किया गया था।गिरफ्तारी के बाद उसे अपराध शाखा के हवाले कर दिया गया था जो ऐतिहासिक लालकिले में हुई हिंसा की जांच कर रही है।

नयी दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई हिंसा को लेकर गिरफ्तार किये गये अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू ने पुलिस को बताया है कि उसका कोई ‘‘बुरा इरादा’’ नहीं था और जैसे सभी वहां जा रहे थे तो वह भी चला गया था। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को सिद्धू से उसके ठिकानों और 26 जनवरी को लालकिले में कृत्य के बारे में पूछताछ की। दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उससे एक दिन पहले उसे लालकिला हिंसा के सिलसिले में करनाल बाइपास से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच लालकिला हिंसा मामले में दीप सिद्धू से पूछताछ कर रही है-

गिरफ्तारी के बाद उसे अपराध शाखा के हवाले कर दिया गया था जो ऐतिहासिक लालकिले में हुई हिंसा और अराजकता से जुड़े मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी के अनुसार पुलिस हिरासत के पहले दिन पूछताछ इस पर केंद्रित रही कि वह कैसे लालकिला पहुंचा और वहां उस दिन उसने क्या किया।

पहले दीप सिद्धू ने 25 जनवरी को सिंघू बॉर्डर पर अपनी मौजदूगी से इनकार किया-

सिद्धू ने शुरू में 25 जनवरी को सिंघू बॉर्डर पर अपनी मौजदूगी से इनकार किया लेकिन जब उसे पुलिस ने सबूत दिखाया तो उसने माना कि वह किसान प्रदर्शन स्थल पर था लेकिन वह वहां से थोड़ी दूरी पर सोया था। अभिनेता-कार्यकर्ता ने दावा किया कि जब वह 26 जनवरी को जगा तो उसके मोबाइल फोन पर लोगों के लालकिले की ओर बढ़ने के बारे में तीन मिस्ड कॉल और संदेश थे ,तो वह भी अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया।

दीप सिद्धू ने अपनी संलिप्तता से इनकार किया और कहा कि भीड़ को उसने नहीं उकसाया-

उसने कहा कि वह पूर्वान्ह्र 11 बजे अपने दोस्तों के साथ गाड़ी से सिंघू बार्डर से चला और एक बजे लाल किला पहुंचा। उसने कहा कि हिंसा फैलने के बाद वह उसी गाड़ी से लौट आया। अधिकारी के अनुसार जब उससे लालकिले पर झंडा फहराने के बारे में पूछा गया तो उसने अपनी संलिप्तता से इनकार किया और दावा किया कि उसने भीड़ को नहीं उकसाया। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :दीप सिद्धूदिल्ली पुलिसकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष