लाइव न्यूज़ :

भौतिकी विज्ञान विषय पढ़ने के निर्णय ने नासा में मेरे जुनून को आगे बढ़ाने में मदद की :स्वाति मोहन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 11:33 IST

Open in App

चेन्नई, 29 जुलाई नासा के 2020 मंगल मिशन का हिस्सा रहीं भारतीय स्वाति मोहन ने कहा कि माध्यामिक विद्यालय में भौतिकी विज्ञान पढ़ने के निर्णय से ही वह नासा में अपने जुनून को आगे बढ़ा पाईं।

नासा के जेट प्रॉपल्जन लेबोरेटरी (जेपीएल) के ‘गाइडेंस, नेविगेशन ऐंड कंट्रोल सिस्टम्स इंजीनियरिंग ग्रुप’ की पर्यवेक्षक स्वाति मोहन ने कहा, ‘‘भौतिकी विज्ञान मेरे लिए आसान था और जीव विज्ञान मुझे उतना आसान नहीं लगता था, नासा की जेपीएल में इंटर्नशिप ने मुझे सीखने और समझने का मौका दिया।’’

स्वाति मोहन ने चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम ‘प्रवासी कूटनीति’ की शुरुआत के मौके पर बुधवार को यह कहा। चेन्नई में अमेरिकी महावाणिज्यदूत जूडिथ रविन ने इस ऑनलाइन श्रंखला का उद्घाटन किया।

इस मौके पर स्वाति ने कहा कि नासा में अंतरिक्ष शिविर में दाखिला लेने और स्कूल का चयन करने से लेकर इंटर्नशिप करने तक वह सौर मंडल में बारे में जानने और उसके बारे में सीखने को उत्सुक थीं।

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता, उनके पति सहित परिवार के सभी सदस्यों ने यह सपना सच करने में उनकी मदद की और वे सभी उनके ‘‘बडे़ समर्थक’’ रहे। स्वाति ने कहा, ‘‘ कई भारतीय-अमेरिकी तथा भारतीय मंगल 2020 और जेपीएल के लिए काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जेपीएल टीम अगले साल अंतरिक्ष यान के एकीकरण और उसके प्रक्षेपण के लिए भारत आएगी।’’

स्वाति ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की साझेदारी भविष्य में बढ़ती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब