लाइव न्यूज़ :

आईएफएफआई सूची से मेरी फिल्म हटाये जाने का फैसला 'राजनीति से प्रेरित' हो सकता है:बसु

By भाषा | Updated: November 11, 2021 19:47 IST

Open in App

कोलकाता, 11 नवंबर अभिनेता-फिल्मकार और पश्चिम बंगाल के मंत्री ब्रात्य बसु ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके निर्देशन में बनी फिल्म ''डिक्शनरी'' का चयन 51वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में प्रदर्शित करने के लिए किया गया था लेकिन इसे एक दिन बाद ‘‘वर्तनी त्रुटि’’ का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया।

मंत्री ने आशंका जतायी कि आईएफएफआई सूची से उनकी फिल्म को हटाए जाने का फैसला ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ हो सकता है।

बसु ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि उन्हें और फिल्म के निर्माता फिरदौस-उल हसन को पांच नवंबर को अलग-अलग ई-मेल भेजकर फिल्म ''डिक्शनरी'' का चयन आईएफएफआई सूची में किए जाने के संबंध में सूचना दी गई। हालांकि, एक दिन बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में आश्चर्यजनक तरीके से फिल्म को सूची से हटा दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पहली ई-मेल में आईएफएफआई निदेशालय ने गोवा में मेरे ठहरने संबंधी विवरण दिया और फिल्म के चयन के लिए मुझे बधाई दी। बाद में निदेशालय ने कहा कि उनके द्वारा प्राप्त दो अनुशंसा पत्रों में मेरे नाम की वर्तनी में विसंगति थी जिनमें से एक फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा और दूसरा निर्माता द्वारा भेजा गया था।''

उन्होंने कहा, ‘‘शायद, फिल्म के चयन के बारे में मीडिया की रिपोर्ट के बाद किसी उच्च पदाधिकारी को अचानक मेरे राजनीतिक पहचान के बारे में जानकारी मिली हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह