लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की याचिका पर आए फैसले ने सरकार को 19 विधेयकों को बदलने के लिये किया मजबूर

By शीलेष शर्मा | Updated: November 14, 2019 04:51 IST

सर्वोच्च न्यायालय के पांच सदस्यों की पीठ ने कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुये उन सभी संशोधनों को रद्द कर दिया जो ग्रीन ट्रिब्यूनल सहित 19 ट्रिब्यूनलों के नियमों के परिवर्तन के लिये पारित कराये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देसर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इन सभी 19 ट्रिब्यूनलों में अपने चहेतों को नियुक्त करना चाहती थी। जयराम रमेश  का यह भी आरोप था कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवधि में ट्रिब्यूनलों को कमजोर करने का काम किया है।

सर्वोच्च न्यायालय के कांग्रेस की याचिका पर दिये फ़ैसले के बाद अब मोदी सरकार को उन सभी 19 विधेयकों में संशोधन करना होगा जो 1 फ़रबरी 2017 को तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त विधेयक के रूप में बजट के साथ राज्य सभा में पारित कराये थे। 

13 नवंबर को पांच सदस्यों की पीठ ने कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुये उन सभी संशोधनों को रद्द कर दिया जो ग्रीन ट्रिब्यूनल सहित 19 ट्रिब्यूनलों के नियमों के परिवर्तन के लिये पारित कराये गये थे। दरअसल इन सभी 19 ट्रिब्यूनलों में नियुक्ति के लिये जो नियम पूर्व में स्थापित किये गये थे मोदी सरकार ने उन नियमों को समाप्त कर वेतन ,नियुक्ति की शर्तों को निर्धारित करने का अधिकार संशोधनों के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय और प्रधानमंत्री के पास सुरक्षित कर दिये थे। 

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इन सभी 19 ट्रिब्यूनलों में अपने चहेतों को नियुक्त करना चाहती थी चाहे उसके पास आवश्यक शिक्षा और अनुभव हो अथवा नहीं। रमेश ने कहा की इन विधेयकों को मनी बिल के रूप पेश करना गलत था या सही इस पर अदालत ने निर्णय न देकर इसे फ़ैसले के लिये बड़ी बैंच के सामने भेजने का निर्णय किया है।

जयराम रमेश  का यह भी आरोप था कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवधि में ट्रिब्यूनलों को कमजोर करने का काम किया है तथा 18 महीनों में जो नियम बनाये वह इस फ़ैसले के बाद गैर कानूनी हो गए हैं और अब सरकार को नये सिरे से नियम बनाने होंगे। 

उल्लेखनीय है कि अनुच्छेद 110 के तहत लोकसभा अध्यक्ष किसी विधेयक को वित्त विधेयक घोषित कर सकता है जो दोनों सदनों के लिये बाध्य कारी होता है ,लोकसभा को उसमें संशोधन प्रस्ताव देने और उसके पारित होने पर बदलाव का अधिकार है जबकि राज्य सभा केवल बहस कर सकती है उसे किसी प्रकार के संशोधन कराने का अधिकार प्राप्त नहीं है।  

टॅग्स :भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेससुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया