लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में इस साल दिसंबर की वायु गुणवत्ता पिछले चार साल में सबसे अच्छी रही : सीपीसीबी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली में इस साल दिसंबर में प्रदूषण का स्तर पिछले चार साल में सबसे कम रहा।

सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार इस साल दिसंबर के लिए औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 308 रहा जो पिछले साल 337 था। इसके अलावा 2018 में यह 360 और 2017 में 316 था।

इस साल दिसंबर में राष्ट्रीय राजधानी में चार दिन ऐसे रहे जब वायु गुणवत्ता "गंभीर" श्रेणी में दर्ज की गयी। 2019 और 2018 में ऐसे दिनों की संख्या आठ और 2017 में एक रही थी।

इस दिसंबर में वायु गुणवत्ता के लिहाज से "खराब" दिनों की संख्या दस रही जो 2019, 2018 और 2017 में क्रमशः सात, चार और नौ थी।

नगर में इस दिसंबर में सबसे अधिक एएक्यूआई 433 दर्ज किया गया जो पिछले चार साल में सबसे कम है। दिसंबर 2019 में यह 446 था जबकि 2018 में 450 और 2017 में 469 दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि तेज हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस दिसंबर में वायु गुणवत्ता बेहतर रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया