लाइव न्यूज़ :

22 दिसंबर : अमेरिका में समलैंगिकों को सेना में भर्ती का कानूनी अधिकार मिला

By भाषा | Updated: December 22, 2021 09:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर इतिहास में 22 दिसम्बर का दिन कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। वर्ष 2010 में इसी दिन अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी। इससे पहले तक 1993 में लागू हुए 'डोंट आस्क, डोंट टैल' कानून के चलते समलैंगिक सैनिकों को अपनी लैंगिकता छिपाने को मजबूर होना पड़ता था और उनके समलैंगिक होने की बात सामने आने पर उन्हें सेना से निकाल दिया जाता था।

देश-दुनिया के इतिहास में 22 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।

1882 : थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार ‘क्रिसमस ट्री’ को सजाया गया और यह रोशनी से जगमगा उठा।

1940 : एम नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।

1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान से, 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।

1989 : रोमानिया में 24 वर्ष के बाद निकोलाए चाउसेस्क्यू के तानाशाह शासन का अंत और वह देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार।

1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया। विमान में करीब 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर दस्तख्त कर सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब