लाइव न्यूज़ :

मतदाता सूची में नामों के दोहराव मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई जोरदार बहस, फैसला सुरक्षित

By भाषा | Updated: October 9, 2018 03:20 IST

नेताओं ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची में नामों का दोहराव होने का आरोप लगाया है।

Open in App

नई दिल्ली, 9 अक्टूबरः कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं की याचिकाओं को लेकर पार्टी और चुनाव आयोग के वकीलों के बीच उच्चतम न्यायालय में सोमवार को जोरदार बहस हुई। दरअसल, इन नेताओं ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची में नामों का दोहराव होने का आरोप लगाया है।

न्यायमूर्ति ए के सीकरी और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ वकीलों - कपिल सिब्बल और विकास सिंह ने चुनाव कराने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

सिब्बल कांग्रेस नेता - कमलनाथ और सचिन पायलट की ओर से, जबकि सिंह चुनाव आयोग की पैरवी कर रहे हैं। दोनों नेताओं ने दोनों राज्यों में वोटर वेरिफियेबल पेपर ऑडिट ट्रेल’ (वीवीपैट) मशीनों के सत्यापन की मांग भी की है।

सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था का नाम खराब करने की और मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाकर दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर अपने अनुकूल आदेश हासिल करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, सिब्बल ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव ‘‘लोकतंत्र का सार’’ हैं।

उन्होंने मध्य प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों एवं नामों के दोहराव के उदाहरण दिए।

सिब्बल ने उदाहरण देते हुए कहा कि 36 मतदाताओं के अलग - अलग ब्यौरे हैं, लेकिन उनकी तस्वीरें एक ही हैं और अकेले मध्य प्रदेश में 60 लाख फर्जी मतदाताओं का पता चलने को लेकर यह महत्व रखता है। साथ ही, चुनाव आयोग ने सूची से 24 लाख नाम हटा दिए।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस