लाइव न्यूज़ :

आंधी-तूफान में अब तक 110 लोगों की मौत, रहें सावधान इन राज्यों में फिर आ सकता है जानलेवा बवंडर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 4, 2018 11:22 IST

2 मई को आए धूल भरे बंवडर, आंधी-तूफान, बारिश बादल फटने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई। उत्तर भारत के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। 2 मई को आए धूल भरे बंवडर, आंधी-तूफान, बारिश बादल फटने से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में अब तक 110 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं इंडियन एक्सप्रैस की खबर के मुताबिक भारतीय मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले 48 घंटों में मौसम में और अधिक बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तराखंड में अगले दो दिनों में धूल भरी आंधी और तूफान की संभावना जताते हुए लोगों से एहतियात बरतने को कहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि बिगड़े मौसम की वजह से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में धूल भरी आंधी चली जबकि तेलंगना, बंगाल और आंध्र प्रदेश में आंधी के साथ बारिश भी हुई है। 

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और उससे सटे इलाकों में अगले 12 घंटों में भारी बारिश और तूफान की संभावना जताई है। खासकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। इन इलाकों में चक्रवात की स्थिति बन रही है। जिसका असर राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम के अचानक बदल जाने के पीछे वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान, धूर भरी आंधी और बवंडर वेदर सिस्टम के दुर्लभ मेल की वजह से आया है, जो अमूमन आने वाले तूफानों के पैटर्न से अलग होता है।

टॅग्स :मौसमउत्तर प्रदेशउत्तराखंड समाचारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"