लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा में गोलीबारी की घटना में मृतक संख्या बढ़कर दो हुई

By भाषा | Updated: November 22, 2020 16:53 IST

Open in App

अगरतला, 22 नवम्बर त्रिपुरा के पानीसागर क्षेत्र में गोलीबारी की घटना में घायल एक अग्निशमन कर्मचारी की मौत होने से रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पानीसागर में असम-अगरतला राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर शनिवार को प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति श्रीकांत दास (43) की मौत हो गई थी और 23 अन्य घायल हो गए थे। ये लोग पड़ोसी राज्य मिजोरम से आए छह हजार से अधिक ब्रू प्रवासियों को त्रिपुरा में बसाने का विरोध कर रहे थे।

न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स में उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), पिया माधुरी मजुमदार ने बताया कि अग्निशमनकर्मी विश्वजीत देववर्मा प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में घायल हो गये थे और उन्हें जीबीपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां रविवार तड़के उनकी मौत हो गई।

स्थानीय रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग आठ को ‘‘असम-अगरतला रोड’’ के रूप में जाना जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग -8 को अक्सर त्रिपुरा की जीवन रेखा कहा जाता है क्योंकि यह राज्य को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।

बंगाली और स्थानीय मिजो समुदाय की संयुक्त आंदोलन समिति (जेएमसी) ने इस मुद्दे पर सोमवार से हड़ताल की घोषणा की है, जिसके तहत उन्होंने शनिवार को राजमार्ग-8 को बंद कर दिया था।

शनिवार को हालात उस समय खराब हो गए जब पुलिस और त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) समेत अर्धसैनिक बलों के एक बड़े दस्ते की सड़क खाली कराने को लेकर प्रदर्शनकारियों से झड़प हो गई थी।

इस बीच जेएमसी के अध्यक्ष जयरमथिमा पचुआ ने कहा रविवार को सातवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल कंचनपुर में जारी है।

राज्य सरकार ने पुलिस गोलीबारी की जांच मजिस्ट्रेट से कराने के आदेश दिये है और मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब