लाइव न्यूज़ :

जम्मू में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या तीन हुई

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:49 IST

Open in App

जम्मू, सात नवंबर जम्मू के आर एस पुरा इलाके में गोलीबारी की एक घटना में गंभीर रूप से घायल हुए दो लोगों में से एक ‘हिस्ट्रीशीटर’ की रविवार को मौत हो गई, जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि आर एस पुरा के अरनिया के सालेहर गांव में शुक्रवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी सरकारी राइफल से चार लोगों को गोली मारने वाले एक पुलिसकर्मी समेत दो आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मामले में दो व्यक्तियों, साबर चौधरी और आरिफ चौधरी के शव बरामद किए गए, जबकि बाबर चौधरी और परवीन कुमार को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि आपराधिक अतीत वाले बाबर चौधरी ने विशेष उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल से पंजाब के एक अस्पताल में स्थानांतरित किए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि साबर चौधरी के बड़े भाई बाबर का शव कठुआ से जीएमसी लाया गया और उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बाबर ने पूर्व में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत दो बार जेल की सजा काटी थी।

अधिकारियों ने बताया कि कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कोहली ने घटना की जांच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद मुख्य आरोपी के रूप में कांस्टेबल भूपिंदर सिंह का नाम सामने आया, जिसने चार लोगों पर अपनी एके राइफल से गोलीबारी की थी।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह के साथ उसका पूर्व सहयोगी कांस्टेबल सादिक भी था और दोनों गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे