लाइव न्यूज़ :

Video: हत्या से पहले बस इतना ही बोल पाया था माफिया अतीक अहमद कि...जानें उसके आखिरी शब्द

By आजाद खान | Updated: April 16, 2023 09:06 IST

बता दें कि इससे पहले अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर हुआ था। इस एनकाउंटर में असद के साथ उसका एक साथी गुलाम भी मारा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या हो गई है। मेडिकल के लिए जाते समय दोनों की हत्या की गई है। कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा यह हमला हुआ है जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लखनऊ:  माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद तथा उनके भाई और पूर्व विधायक अशरफ की शनिवार को हत्या कर दी गई है। यह हत्या अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई है। ऐसे में इस हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अतीक अहमद और उसके भाई को पीछे से गोली मारी गई है। 

बता दें कि हमला के वक्त अतीक को मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा था और इसी दौरान पीछे से उस पर हमला हुआ है जिसमें उसकी हत्या कर दी गई है। हत्या होने से ठीक पहले दोनों रास्ते में चलते हुए मीडिया से बात करते हुए दिखाी दिए है। इस दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का दोनों जवाब दे रहे थे। 

अतीक और अशरफ के क्या थे आखिरी शब्द

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो में यह देखा गया है कि अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ दोनों साथ में है और वे मीडिया से बात करते हुए मेडिकल कराने जा रहे है। इस दौरान उनके हाथ भी बंधे हुए है और उनके साथ पुलिस की टीम भी चल रही है। ऐसे में जब मीडिया ने पूछा कि इस बारे में आपको क्या कहना है कि आपके बेटे के अंतिम संस्कार में आपको जानें नहीं दिया गया, मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए अतीक ने कहा है कि 'नहीं ले गए तो नहीं गए।"

यह अतीक द्वारा कही गई आखिरी बात थी क्योंकि इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। वहां मौजूद पत्रकारों ने अतीक के भाई अशरफ से भी सवाल पूछा है और एक सवाल के जवाब में अशरफ को यह कहते हुए सुना गया है कि" मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम.....।" बता दें कि ये भी अशरफ के अंतिम शब्द थे। इसके बाद इसि पर गोली चला दी गई थी। 

इससे पहले अतीक के बेटे का हुआ था एनकाउंटर

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने गुरुवार को झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और उसके एक साथी गुलाम को मुठभेड़ में मार गिराया। उमेश पाल हत्याकांड में असद और गुलाम नामजद आरोपी थे। वर्ष 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

उमेश की पत्नी जया पाल की तहरीर पर 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम एवं गुलाम तथा नौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 

भाषा इनपुट के साथ  

टॅग्स :अतीक अहमदउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं