लाइव न्यूज़ :

मजदूर की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:36 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), दो फरवरी फतेहपुर जिले में शहर कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को लखनऊ बाईपास पर सड़क के किनारे से एक मजदूर का शव बरामद किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार मजदूर की हत्या की गई है और इस सिलसिले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

फतेहपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह लखनऊ बाईपास के नजदीक सड़क किनारे पड़ा एक व्यक्ति का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान हुसैनगंज थाने के मानपुर गांव निवासी रज्जन (42) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि उसके पेट में घाव का निशान पाया गया है, जिससे लगता है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

एएसपी ने मरने वाले के पिता गुलाब के हवाले से बताया कि रज्जन 15 दिन पहले गांव से फतेहपुर शहर मजदूरी करने आया था ।

कुमार ने बताया कि गुलाब की तहरीर के आधार पर दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल अभी गिरफ्तारी नहीं हुई, कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन