लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी के घर के छज्जे से लटका मिला युवक का शव

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:03 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 23 जनवरी हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के इस्लामपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके पड़ोसी के घर के छज्जे से लटका मिला। परिजनों ने अवैध संबंध के चलते हत्या का आरोप लगाया है।

चिकासी थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह इस्लामपुर गांव में उदयभान राजपूत (35) का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके पड़ोसी के घर के छज्जे में लगे फंदे से लटका मिला, शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है।

एसएचओ ने बताया कि "उदयभान के बड़े भाई करन सिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह अविवाहित था और गांव की ही एक महिला से उसके कथित तौर पर अवैध संबंध थे।"

सिंह ने बताया कि युवक शुक्रवार शाम को डेढ़ माह बाद उरई (जालौन) से गांव लौटा था और अपने घर न जाकर पड़ोसी के ही घर में रुक गया था।

उन्होंने कहा कि करन ने अपने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।

सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन, हम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके अध्ययन के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं