लाइव न्यूज़ :

आगरा में कोल्ड स्टोरेज के पीछे एंगल पर लटका मिला युवक का शव

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:52 IST

Open in App

आगरा, 14 दिसंबर आगरा के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत देवता कोल्ड स्टोरेज के पीछे एंगल पर लटकते एक युवक का शव बरामद किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

इस संबंध में पुलिस निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि मृत युवक की पहचान श्यामवीर (30)के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि वह बीते कुछ दिनों से गायब था।

सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसका शव कोल्ड स्टोरेज के पीछे एंगल पर लटका मिला है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टमगृह भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में, बरात लेकर जा रहे एक वाहन की एक दूसरे वाहन से भिडंत हो गयी, जिससे इस हादसे में आधा दर्जन लोग धायल हो गये । पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात की है।

उन्होंने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है ।

इस बीच आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हो गयी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के गोली लगी है और उनके दो साथी भी गिरफ्तार किये गये हैं।

सिंह ने बताया कि अपराधियों के पास से बाइक, तमंचे, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है और पकड़े गये अन्य दोनों बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा