दिल्ली के शकूर बस्ती में पटरी किनारे मिला शव

By भाषा | Published: February 27, 2021 01:34 PM2021-02-27T13:34:01+5:302021-02-27T13:34:01+5:30

Dead body found in Delhi's Shakur colony | दिल्ली के शकूर बस्ती में पटरी किनारे मिला शव

दिल्ली के शकूर बस्ती में पटरी किनारे मिला शव

नयी दिल्ली, 27 फरवरी पश्चिमी दिल्ली के शकूर बस्ती इलाके में पटरी के पास 64 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में बताया।

व्यक्ति की पहचान मुंडका निवासी बलदेव चौधरी के तौर पर हुई। वह रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।

शव पर किसी तरह चोट के निशान नहीं मिले।

चौधरी शुक्रवार को दिन में 11 बजे के करीब शकूर बस्ती में रेलवे कॉलोनी में अपने एक दोस्त से मिलने आए थे और साढ़े तीन बजे वहां से निकल गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां से वह अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकले थे लेकिन जब उनके परिवारवालों ने उनसे संपर्क का प्रयास किया तो उनका मोबाइल फोन बंद मिला। बाद में उनका शव मिला।

पुलिस ने बताया कि अंत्यपरीक्षण से मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dead body found in Delhi's Shakur colony

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे