लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में 500 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत से हड़कंप, कोरोना के खौफ से लोगों में दहशत, जांच के लिए भेजा गया वेट रिसर्च सेंटर

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 27, 2020 11:52 IST

कई मीडिया रिपोर्ट ने दावा किया है कि चीन के वुहान मार्केट में चमगादड़ों से ही कोरोना वायरस फैला है। गोरखपुर के अलाव बिहार में भी 200 से अधिक चमगादड़ मृत पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि चमगादड़ों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे दिया गया है। उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। गोरखपुर के बेलघाट और गोला इलाके में पिछले दो दिनों से चमगादड़ों के मरने की खबर आ रही थी।

गोरखपुर:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मंगलवार (26 मई) को दो अलग-अलग जगहों पर रहस्यमयी तरीके से 500 से ज्यादा चमगादड़ मृत मिले। बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत को लेकर सनसनी फैल गई है। ग्रामीण इस घटना को कोरोना वायरस संक्रमण से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों में अनजान वायरस फैलने का भी शक है। गोरखपुर के बेलघाट इलाके और गोला इलाके में रहस्यमयी तरीके से चमगादड़ मृत मिले हैं। 

वन विभाग को आशंका है कि अत्यधिक गर्मी और पानी न मिलने की वजह से ये चमगादड़ मर गए होंगे। बहरहाल, इन मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम और रिसर्च के लिए बरेली स्थित भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) (वेट रिसर्च सेंटर) भेज दिया गया है।

बेलघाट के निवासी ने क्या बताया? 

बेलघाट के पंकज शाही ने कहा, "मैंने अपने बगीचे में सुबह देखा कि आम के पेड़ के नीचे बड़ी संख्या में चमगादड़ मरे पड़े हैं। मेरे बाग से सटा हुआ एक और बाग है, वहां भी खासी संख्या में चमगादड़ मरे पड़े थे।

शाही ने बताया कि उन्होंने इस बारे में वन विभाग को सूचना दी और उसकी टीम मृत चमगादड़ों को पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। टीम के सदस्यों का भी कहना है कि बाग में पानी रखा जाए क्योंकि वे चमगादड़ बेइंतहा गर्मी की वजह से मरे हैं। 

प्रथम दृष्टया में ऐसा लगता है इन कि चमगादड़ों की मौत अत्यधिक गर्मी और आसपास पानी ना मिलने की वजह से हुई। पास पड़ोस के तालाब भी सूखे हुए हैं। इस बीच, प्रभागीय वन अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन चमगादड़ों की मौत का असल कारण पता लग पाएगा।

नवभारत टाइम्स में छपी रिपोर्ट के आधार पर बेलघाट और गोला इलाके के गोपलापुर से चमगादड़ों के मरने की खबर आई है। गोला इलाके में यूकेलिप्टस के पेड़ों पर रह रहे करीब 250 चमगादड़ मरे मिले थे। हालांकि वहां पर दो दिनों से ऐसा हो रहा है। बेलघाट की घटना के बाद इसे नोटिस में लिया गया।

बिहार में 200 से अधिक चमगादड़ मृत पाए गए

इसी तरह की घटना बिहार में भी हुई है। बिहार के पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने मंगलवार (26 मई) को भोजपुर जिले में आरा के पास चमगादड़ों की बड़े पैमाने पर मौत की रिपोर्ट की पुष्टि की है। जांच के लिए चमगादड़ों के सैंपल को पटना भेजा गया है और डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत का कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बड़ी संख्या में चमगादड़ मृत पाए गए, जिसके बाद पशुपालन विभाग को सूचित किया गया। जिला पशुपालन अधिकारी डॉ. सिद्ध नाथ राय ने कहा कि छह डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और वहां लगभग 200 चमगादड़ों की मौत की सूचना दी है। 

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे