लाइव न्यूज़ :

डीसीजीआई ने रिलायंस लाइफ साइंसेस के कोविड-19 टीके के पहले चरण के परीक्षण के लिए मंजूरी दी

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:39 IST

Open in App

भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने शुक्रवार को मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस लाइफ साइंसेस को उसके स्वदेश विकसित कोविड-19 टीके के पहले चरण के क्लिनिकल परीक्षण के लिए कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दे दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सार्स-सीओवी-2 रिकांबिनेंट प्रोटीन सबयूनिट टीके की स्वस्थ प्रतिभागियों में प्रोटोकॉल के अनुसार सुरक्षा और प्रतिरक्षा क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए पहले चरण का क्लिनिकल परीक्षण किया जाएगा। इस संबंध में एक सूत्र ने परीक्षण के लिए तय शर्तों का उल्लेख करते हुए कहा कि कंपनी को 14वें दिन के बजाय 42वें दिन मूल्यांकन के लिए प्रतिरक्षाजनत्व (इम्युनोजेनिसिटी) के लिहाज से संशोधित क्लिनिकल परीक्षण प्रोटोकॉल जमा करना होगा जिसकी केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की विषय विशेषज्ञ समिति ने सिफारिश की है। डीसीजीआई ने विषय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर मंजूरी दी जिसने कंपनी के आवेदन पर 26 अगस्त को विचार-विमर्श किया था। परीक्षण महाराष्ट्र में आठ स्थानों पर किया जाएगा। भारत के औषधि महानियंत्रक ने अभी तक छह कोविड-19 रोधी टीकों के देश में आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है जिनमें सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कोविशील्ड, भारत बायोटेक का कोवैक्सीन, जाइडस कैडिला का जाइकोवी-डी, रूस निर्मित स्पूतनिक वी और अमेरिकी कंपनियों-मॉडर्ना तथा जॉनसन एंड जॉनसन के बनाए दो टीके शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररिलायंस के निवेशकों के लिए खुशखबरी! 'बोनस इश्यू 1:1 के अनुपात पर विचार..', सालाना बैठक में मुकेश अंबानी बोले

स्वास्थ्यडीसीजीआई ने पैरासिटामोल को 50 दवाओं में से घटिया पाया, हिना मेहंदी की गुणवत्ता भी खराब

भारतDCGI ने रद्द किए 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस, नकली दवाएं बनाने का है आरोप

भारतCovovax for Children: 7 से 11 साल के बच्चों को अब दी जा सकेगी कोवोवैक्स का टीका, मंजूरी देने के लिए डीसीजीआई से सरकारी समिति ने की सिफारिश

भारतCorbevax: 12-18 आयु ग्रुप के लिए कार्बेवैक्स वैक्सीन को मिली इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर