लाइव न्यूज़ :

बहु ने अपने ही घर में भाई और दोस्त से कराई 1 करोड़ की चोरी, पुलिस ने तीनों को किया गिरफ्तार

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 16, 2021 18:45 IST

चंदन नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी के हुई 1 करोड़ की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. चोरी बहु ने अपने भाई से कराई. उसे पहले ही घर के अन्दर रखे जेवरों की जानकारी दे दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के व्यवसायी के यहां हुई 1 करोड़ की चोरीपुलिस ने चोरी गए जेवर तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लियापुलिस पूछताछ में पता चला कि बहू ने ही कराई थी चोरी

इंदौर :  चार दिन पहले शहर के चंदन नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले व्यवसायी के हुई 1 करोड़ की चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. चोरी बहु ने अपने भाई से कराई. उसे पहले ही घर के अन्दर रखे जेवरों की जानकारी दे दी थी. पुलिस ने चोरी गए जेवर तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गुमाश्ता नगर में रहने वाले बर्तन कारोबारी रोहित और राहुल अग्रवाल ने बुधवार को चन्दननगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके घर में चोरी हो गई.

रोहित ने बताया कि रोज की तरह पिता, छोटा भाई राहुल और मैं दुकान पर चले गए थे. घर पर मां कोमल, पत्नी, छोटे भाई की पत्नी और बेटी क्रिशा थे. दोपहर करीब दो बजे पत्नी किसी काम से बाजार चली गईं थीं. शाम को करीब छह बजे मां की तबियत खराब हुई तो भाभी माधुरी और उनकी बेटी क्रिशा उन्हे अस्पताल ले गई. जब घर के लोग वापस आए तो देखा की चोरी हो गयी है.  चोरी गए गहनों की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक थी. इस मामले में पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरु की और चोरी का पर्दाफाश कर दिया.

एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे ने बताया कि घटना वाले दिन घर में दो लोग पैदल जाते हुए दिखे थे. करीब 20 मिनट बाद ये लोग घर से निकल कर कुछ दूर गए और ऑटो में बैठकर रवाना हो गए. घर के सामने फुटेज में दोनों की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस जांच में इन दोनों के हुलिए से मिलते व्यक्ति दशहरा मैदान तरफ ऑटो से उतरते दिखे और फिर एक्टिवा पर सवार होकर जाते दिखे. कैमरों की जांच में पता चला कि इनमें से एक हुलिए से मिलता व्यक्ति घर में आता-जाता था और उसकी पहचान वैभव के रूप में हुई.

वैभव से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया. उसने बताया कि योजना के मुताबिक उसकी बहन माधुरी ने दी थी कि बुधवार को घर में कोई नहीं रहेगा. मैं सासुजी को लेकर डाक्टर के पास जाऊंगी. घर का दरवाजा खुला रहेगा. मैंने अपने कमरे में जेवर व सामान रख दिया है. अन्य कमरों में जाकर अलमारी का तोला तोड़कर सामान ले जाना. मैंने अपनी दुकान पर काम करने वाले अरबाज को साथ लेकर योजना के अनुसार सारा माल उड़ा दिया.पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए गहने बरामद कर जब्त किया है. वही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

टॅग्स :इंदौरक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे