लाइव न्यूज़ :

बहू और उसके प्रेमी ने ईंट से कुचल कर सास की हत्या की

By भाषा | Updated: October 9, 2021 17:44 IST

Open in App

बांदा (उप्र), नौ अक्टूबर बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास की ईंट से कुचलकर कथित रूप से हत्या कर दी।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनंदन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि तिंदवारी क्षेत्र के माटा गांव में ईंट से कुचलकर भोला देवी (55) की हत्या कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस को जांच पड़ताल में पता चला कि भोल देवी का बेटा प्रताप यादव हैदराबाद में किसी निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है और उसकी पत्नी किरन गांव में रहती है।

अभिनंदन ने बताया कि भोला देवी ने किरन और अपने भतीजे राजेन्द्र को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और अपने बेटे प्रताप से बताने की धमकी दी थी, जिसके भय से किरन और प्रेमी राजेन्द्र यादव ने शुक्रवार की आधी रात ईंट से कुचलकर उसकी (भोला देवी की) कथित रूप से हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है तथा किरन और राजेन्द्र यादव को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है और भोला देवी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब