लाइव न्यूज़ :

दारुल उलूम का नया फतवा, बैंक में काम करने वालों से मत करें बेटे-बेटियों की शादी

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 5, 2018 14:44 IST

देववंद के दारुल इफ्ता ने बैंकिंग सेक्टर का काम इस्लाम धर्म के लिए बताया नाजायज।

Open in App

सहारनपुर देववंद के दारुल उलूम ने एक अजीब-गरीब फतवा जारी किया है। इस नए फतवे में कहा गया है कि मुस्लिम परिवार  के लोग अब  बैंक कर्मियों के साथ अपने बेटे-बेटियों की शादी नहीं करेंगे। इसके पीछे  दारुल उलूम का तर्क है कि बैंक विभाग में काम करके जो लोग पैसे कमा रहे हैं वह नाजायज है। यह फतवा दारुल इफ्ता ने एक शख्स के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दिया। 

बैंकिंग सेक्टर का काम  इस्लाम धर्म में नाजायज है

देववंद में एक शख्स ने दारुल इफ्ता से पूछा कि उनके यहां शादी के लिए रिश्ता आया है। लड़की के पिता बैंक में नौकरी करते हैं। इसपर दारुल इफ्ता ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर पूरी तरह ब्याज पर आधारित है, जो इस्लाम धर्म के अनुसार नाजायज है। इसके बाद ही दारुल उलूम ने फतवा जारी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के परिवार में शादी नहीं करनी चाहिए, जो नाजायज की कमाई कर रहे हैं। इसके विपरीत किसी नेक घर में रिश्ता तलाशना चाहिए। 

इसलिए इस्लाम धर्म में माना जाता है नाजायज

दारुल इफ्ता ने बताया कि इस्लामी कानून या शरीयत में ब्याज वसूली के लिए रकम देना और लेना नाजायज माना जाता है। इसके अलावा इस्लामी सिद्धांतों के मुताबिक नाजायज समझे जानेवाले कारोबारों में निवेश को भी गलत माना जाता है। इस्लाम की मानें तो धन का अपना कोई स्वाभाविक मूल्य नहीं होता, इसलिए उसे लाभ के लिए रहन पर दिया या लिया नहीं जा सकता। इसका केवल शरीयत के हिसाब से ही इस्तेमाल किया जा सकता है। दुनिया के कुछ देशों में इस्लामी बैंक ब्याजमुक्त बैंकिंग के सिद्धांतों पर काम करते हैं। 

टॅग्स :इस्लाममुस्लिम लॉ बोर्डतीन तलाक़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेईरान की मदद को आगे कश्‍मीरी?, सोना, चांदी, नकद और एक महीने का वेतन कर रहे दान?, देखिए तस्वीरें?

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब