दांड़ी मार्च से लेकर 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके तक, जानिए 12 मार्च का इतिहास

By भाषा | Published: March 12, 2019 08:19 AM2019-03-12T08:19:01+5:302019-03-12T08:19:01+5:30

12 मार्च का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। दांडी मार्च और मुंबई में हुए 1993 में धमाके इनमें से एक हैं।

dandi march to mumbai bomb blast know all about history of 12th march | दांड़ी मार्च से लेकर 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके तक, जानिए 12 मार्च का इतिहास

दांड़ी मार्च से लेकर 1993 में मुंबई में हुए बम धमाके तक, जानिए 12 मार्च का इतिहास

इतिहास में 12 मार्च की तारीख कई अहम घटनाओं का गवाह रही है। एक ओर जहां 1930 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च शुरू हुआ था वहीं, मुंबई में 1993 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का 'काला रिश्ता' भी आज की ही तारीख से जुड़ा है।

दांडी मार्च को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अहम पड़ाव के रूप में माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इस दिन अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिये दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी थी जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य में कभी सूरज नहीं डूबता है। 

यह दिन इस घटना के अलावा और भी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है। उनमें से कुछ का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

1799: ऑस्ट्रिया ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1938: जर्मनी ने ऑस्ट्रिया पर हमला किया।

1942: दूसरे विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सैनिकों ने अंडमान द्वीप खाली किया।

1954: भारत सरकार ने साहित्य अकादमी की स्थापना की।

1960: भारतीय मनीषी, लेखक और संस्कृत विद्वान क्षितिमोहन सेन का निधन।

1993: मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में सैकड़ों लोग हताहत हुये।

1999: बीसवीं सदी के प्रसिद्ध वायलिन वादक यहूदी मैनुहिन का निधन।

2003: सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान दिजिनदिक की बेलग्रेड में हत्या।

Web Title: dandi march to mumbai bomb blast know all about history of 12th march

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे