डल झील को मिला 20.3 वर्ग किमी का खुला क्षेत्र, अभी भी 25 वर्ग किमी में फैली झील के 5 वर्ग किमी पर अतिक्रमण

By सुरेश एस डुग्गर | Published: February 20, 2023 01:04 PM2023-02-20T13:04:32+5:302023-02-20T13:06:32+5:30

प्राधिकरण के वाइस चेयरमेन बशीर अहमद बट के बकौल, एक लंबे अरसे से यह वनस्पतियां इतनी हो चुकी थीं कि इसने झील के 7 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्र को खत्म ही कर दिया था।

Dal Lake got an open area of ​​20.3 sq km in Jammu Kashmir | डल झील को मिला 20.3 वर्ग किमी का खुला क्षेत्र, अभी भी 25 वर्ग किमी में फैली झील के 5 वर्ग किमी पर अतिक्रमण

डल झील को मिला 20.3 वर्ग किमी का खुला क्षेत्र, अभी भी 25 वर्ग किमी में फैली झील के 5 वर्ग किमी पर अतिक्रमण

Highlightsडल झील को लाइव लेक के तौर पर भी जाना जाता है जिसमें कई किस्म की वनस्पतियां समय-समय पर उग आती हैंवनस्पतियां पानी के खुले क्षेत्रफल को निगल जाती हैंपिछले एक अरसे से डल झील के क्षेत्रफल को लेकर कई विवाद पैदा हुए थे

जम्मू: कश्मीर से एक खुशखबरी है। विश्वप्रसिद्ध डल झील के पानी को अब करीब 7 वर्ग किमी का अतिरिक्त खुला क्षेत्र मिल गया है। हालांकि इसके वर्तमान के 25 वर्ग किमी के क्षेत्र में से अभी भी 5 वर्ग किमी पर अतिक्रमण है। 

हालांकि अभी भी डल झील के क्षेत्रफल को लेकर विवाद कायम है पर कश्मीर के झील संरक्षण और प्रबंधन प्राधिकरण विभाग को खुशी इस बात की है कि वह पिछले तीन सालों के भीतर इसके करीब 7 वर्ग किमी क्षेत्र में से गाद, लिली के पौधों व अन्य प्रकार के पेड़ों को हटाने में कामयाब रहा है।

दरअसल डल झील को लाइव लेक के तौर पर भी जाना जाता है जिसमें कई किस्म की वनस्पतियां समय-समय पर उग आती हैं और यह पानी के खुले क्षेत्रफल को निगल जाती हैं। प्राधिकरण के वाइस चेयरमेन बशीर अहमद बट के बकौल, एक लंबे अरसे से यह वनस्पतियां इतनी हो चुकी थीं कि इसने झील के 7 वर्ग किमी से अधिक के क्षेत्र को खत्म ही कर दिया था।

वे कहते थे कि अब इसके पानी को 20.3 वर्ग किमी का क्षेत्र इसलिए मिल पाया है क्योंकि विभाग की अथक मेहनत के बाद 7 वर्ग किमी के क्षेत्र से इन वनस्पतियों व गाद को साफ कर डल झील की खोई हुई आभा लौटाई गई है। हालांकि उनका कहना था कि झील का पूरा क्षेत्रफल कभी भी 25 वर्ग किमी से आगे नहीं बढ़ा है। दरअसल पिछले एक अरसे से डल झील के क्षेत्रफल को लेकर कई विवाद पैदा हुए थे। 

कहा यह भी जाता रहा है कि एक समय पर इसका क्षेत्रफल 101 वर्ग किमी था और वर्ष 1950 से लेकर 1998 तक के अरसे में यह घट कर 12.5 वर्ग किमी रह गया था। हालांकि विभाग का दावा है कि जब सर वाल्टर लारेंस ने करीब सौ साल पहले इसका नाप लिया था तो यह 18.5 वर्ग किमी थी। फिलहाल इसके क्षेत्रफल को लेकर छिड़े विवाद में इसे भूला नहीं जा सकता कि अभी भी विभाग के अनुसार, 5 किमी का क्षेत्रफल विभिन्न प्रकार के अतिक्रमण से जूझ रहा है।

Web Title: Dal Lake got an open area of ​​20.3 sq km in Jammu Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे