लाइव न्यूज़ :

दाभोलकर हत्याकांड: विशेष सीबीआई अदालत ने विक्रम भावे को नहीं दी जमानत, हमलावरों की मदद का है आरोप

By भाषा | Updated: August 17, 2019 22:39 IST

शेष लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर एम पांडे ने भावे को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि प्रथम दृष्टया उसके खिलाफ साक्ष्य हैं।

Open in App

पुणे, 17 अगस्तः पुणे में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड के आरोपी विक्रम भावे की जमानत याचिका को शनिवार को खारिज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक प्रकाश सूर्यवंशी ने कहा कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर एम पांडे ने भावे को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि प्रथम दृष्टया उसके खिलाफ साक्ष्य हैं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले के संबंध में वकील संजीव पुनालेकर और उसके सहयोगी भावे को मई में गिरफ्तार किया था। पुनालेकर पर दाभोलकर पर गोली चलाने वाले कथित हमलावरों में से एक शरद कलास्कर को पत्रकार गौरी लंकेश और दाभोलकर की हत्या में इस्तेमाल हथियार को नष्ट करने की सलाह देने का आरोप है।

पिछले महीने उसे जमानत दे दी गई थी। भावे पर दाभोलकर की हत्या से पहले इलाके की टोह लेने में हमलावरों की मदद का आरोप है। दाभोलकर अंधविश्वास का विरोध करने वाले प्रख्यात कार्यकर्ता थे जिनकी 20 अगस्त 2013 को सुबह की सैर करने के दौरान पुणे में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप