लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: आज रात और कल के बीच पास कर सकता है चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, कई राज्यों में भारी बारिश के साथ चल रही तेज हवाएं, कई क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: December 9, 2022 21:24 IST

इस पर बोलते हुए पुडुचेरी के गृह और शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने आईएमडी द्वारा जारी चेतावनी पर ध्यान दिया है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान के प्रभाव में पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में एक मजबूत चक्रवात आएगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से दो दिनों तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ आज रात और कल के बीच तमिलनाडु को पास कर सकता है। ऐसे में इसके खतरे को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यही नहीं दो दिनों के लिए स्कूल और कॉलेज को भी बंद कर दिया गया है।

चेन्नई:चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' के तमिलनाडु के तट के करीब पहुंचने के कारण राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। 

आज रात और कल के बीच गुजरेगा ‘मैंडूस’

‘मैंडूस’ नौ दिसंबर की रात और 10 दिसंबर की अल सुबह उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के बीच के तटीय क्षेत्र से होकर गुजरेगा। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है। नुंगमबक्कम में रिकॉर्ड सात सेंटीमीटर बारिश हुई जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। 

इस पर बोलते हुए आईएमडी ने कहा है कि डॉपलर मौसम रडार चक्रवात की निगरानी कर रहे हैं, जो 24 घंटे से कम समय के लिए एक गंभीर चक्रवाती तूफान के बाद नौ दिसंबर को एक चक्रवाती तूफान के रूप में तब्दील हो गया। 

उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा से पास होगा चक्रवाती तूफान

चक्रवाती तूफान अब चेन्नई से लगभग 260 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और कराईकल से 180 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है। मैंडूस अरबी भाषा का एक शब्द है और इसका अर्थ है खजाने की पेटी (बॉक्स) और यह नाम संयुक्त अरब अमीरात द्वारा चुना गया था। 

चक्रवाती तूफान के शनिवार की मध्यरात्रि और तड़के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा श्रीहरिकोटा के पास ममल्लापुरम व दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। 

कई उड़ानें भी हुई है रद्द, ट्रेन सेवा प्रभावित

इस दौरान अधिकतम 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज शाम छह बजे से आधी रात तक यहां से कम से कम पांच उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। 

इस दौरान उपनगरीय सेवाओं सहित ट्रेनों का संचालन किया गया और कई क्षेत्रों में जलभराव के कारण बस सेवाओं में कुछ व्यवधान आया है। कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहे। पड़ोसी पुडुचेरी में, क्षेत्रीय प्रशासन ने आईएमडी द्वारा चक्रवात की चेतावनी जारी करने के बाद शुक्रवार और शनिवार को पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए अवकाश घोषित किया है। 

चक्रवाती तूफान पर मंत्री ए नमस्सिवम ने क्या कहा है

पुडुचेरी के गृह और शिक्षा मंत्री ए नमस्सिवम ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सरकार ने आईएमडी द्वारा जारी चेतावनी पर ध्यान दिया है कि बंगाल की खाड़ी में तूफान के प्रभाव में पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में एक मजबूत चक्रवात आएगा। 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से दो दिनों तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने राहत कार्यों से संबंधित सभी विभागों को तैयार रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बचाव दलों को तैनात किया है। 

चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए चेतावनी संकेत ध्वज संख्या पांच फहराया गया

पुडुचेरी बंदरगाह पर एक तूफान चेतावनी संकेत ध्वज संख्या पांच फहराया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने के लिए कहा गया है। मौजूदा स्थिति को लेकर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की है। 

टॅग्स :Tamil Naduआंध्र प्रदेशचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम