लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान 'फोनी' से अगले कुछ घंटों में तबाही की आशंका, दक्षिणी राज्यों में अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: April 29, 2019 09:51 IST

भारतीय मौसम विभाग श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों के मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न उतरें।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में छिटपुट स्थानों पर 29 और 30 अप्रैल को भारी वर्षा होने की संभावना है।भारतीय मौसम विभाग श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों के मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न उतरें।

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरे दबाव वाला क्षेत्र शनिवार को एक चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ में तब्दील हो गया जो आगे ‘‘गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होगा। भारतीय मौसम विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग के अनुसार चक्रवात फोनी के 30 अप्रैल की शाम में उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास पहुंचने की संभावना है। चक्रवात फोनी वर्तमान में पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और पास के दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में स्थित है।

आशंका जताई जा रही है कि बुधवार 1 मई की शाम तक यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। 29 अप्रैल से एक मई के बीच पुडुचेरी, तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश में तट पर और उसके पास समुद्र में स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग श्रीलंका, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटों के मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न उतरें।

भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘‘हमारे आकलन के अनुसार, आज की स्थिति के अनुसार यह आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटों के पास पहुंच जाएगा, लेकिन इसके उससे टकराने की संभावना नहीं है। तट पर पहुंचने से पहले यह मुड़ सकता है। हम इसके रास्ते पर नजर रखे हुए हैं।’’ महापात्र चक्रवात चेतावनी प्रभाग के प्रमुख भी हैं। 

चेन्नई में क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि ‘फोनी’ के अगले 24 घंटे में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के सुझाव पर तूफान का नाम ‘फोनी’ रखा गया है। केरल में छिटपुट स्थानों पर 29 और 30 अप्रैल को भारी वर्षा होने की संभावना है। 30 अप्रैल और एक मई को उत्तर तटीय तमिलनाडु और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSpecial Trains: पुरी-पटना रूट के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब साप्ताहिक हुई स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और टाइमिंग

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी