लाइव न्यूज़ :

तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘गाजा’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 14, 2018 06:05 IST

चक्रवाती तूफान पश्चिमी देश में कदम बढ़ा रहा है और इस समय वहां के शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व उत्तर-पूर्व में स्थित है।

Open in App

चक्रवाती तूफान  पश्चिमी देश में कदम बढ़ा रहा है और इस समय वहां के शहर से करीब 740 किलोमीटर दूर पूर्व उत्तर-पूर्व में स्थित है। गाजा के कमजोर पड़ने से गुरुवार दोपहर से पहले पंबन और कुड्डालोर के बीच तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना की जा रही है। चक्रवात गाजा वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में केंद्रित है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दे दी है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि चक्रवात गाजा के कमजोर होने से पहले तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हालात बिगड़ सकते हैं । मछली पकड़ने गए मछुआरों को जल्द लौटने की सलाह दी गई है। 15 तरीख तक समुद्री तटों से सभी को दूर रहने की सलाह दी गई है। ये तूफान 15 नवंबर की शाम को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है।

 विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में भीषण तूफान में तब्दील हो सकता है।  पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ते समय यह धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है और 15 नवंबर की शाम को चक्रवाती तूफान के रूप में पम्बान तथा कुड्डलूर के बीच में से तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र को पार कर सकता है। 14 नवंबर की शाम से भारी बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चल सकती हैं और पश्चिम-मध्य तथा पास में लगे पूर्व-मध्य और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। साथ ही  13-15 नवंबर के दौरान उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी व इससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के इलाकों में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब