लाइव न्यूज़ :

चक्रवात फोनी : ओडिशा में मृतकों की संख्या 29 हुई, सीएम नवीन पटनायक ने की राहत पैकेज की घोषणा

By भाषा | Updated: May 5, 2019 17:41 IST

मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जारी कार्य की स्थिति पर कोई ब्यौरे नहीं दिए। राज्य के मुख्य सचिव ए पी पाढ़ी के मुताबिक 29 में से 21 मौतें पुरी की तीर्थ नगरी में हुईं जहां तूफान शुक्रवार को पहुंचा था।

Open in App

ओडिशा में दो दिन पहले आए “अत्यंत भीषण’’ चक्रवाती तूफान फोनी में मरने वालों की संख्या रविवार को 29 पर पहुंच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस तूफान के चलते बड़े पैमाने पर बर्बादी हुई है और सैकड़ों लोगों को पानी एवं बिजली के अभाव से गुजरना पड़ रहा है।

नवीन पटनायक ने आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि पुरी एवं “बेहद गंभीर रूप से प्रभावित” खुर्दा के कुछ हिस्सों में सभी परिवारों को 50 किलोग्राम चावल, 2,000 रुपये नकद और पॉलीथीन शीट मिलेंगी अगर वे खाद्य सुरक्षा कानून (एफएसए) के तहत आते होंगे।

खुर्दा जिले के शेष हिस्सों के लिए जो “गंभीर रूप” से प्रभावित हुए - एफएसए परिवारों को एक महीने का चावल, 1,000 रुपये नकद एवं पॉलीथीन शीट मिलेगी। पटनायक ने कहा कि कटक, केंद्रपारा एवं जगतसिंहपुर के “मध्यम रूप से प्रभावित” जिलों के लोगों को एक महीने का चावल का कोटा और 500 रुपये नकद दिया जाएगा।

साथ ही मुख्यमंत्री ने “पूर्ण क्षतिग्रस्त” घरों के लिए 95,1000 रुपये की मदद, “आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त” घरों के लिए 52,000 रुपये और हल्का-फुल्का नुकसान झेलने वाले घरों के लिए 3,200 रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा भी की। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए पटनायक ने दावा किया कि सबसे अधिक प्रभावित पुरी नगर के 70 प्रतिशत इलाकों और राजधानी भुवनेश्वर के 40 प्रतिशत स्थानों में जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

बीजद प्रमुख ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि भुवनेश्वर में जल्द ही और पुरी नगर के कम से कम 90 प्रतिशत इलाकों में आज शाम तक पानी की आपूर्ति पूर्णत: बहाल कर ली जाएगी।” उन्होंने कहा, “सरकार ने अगले 15 दिनों के लिए बना हुआ खाना नि:शुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। हम मिशन स्तर पर पौधा रोपण कार्यक्रम चलाएंगे।

हालांकि मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए जारी कार्य की स्थिति पर कोई ब्यौरे नहीं दिए। राज्य के मुख्य सचिव ए पी पाढ़ी के मुताबिक 29 में से 21 मौतें पुरी की तीर्थ नगरी में हुईं जहां तूफान शुक्रवार को पहुंचा था।

राज्य सरकार के अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्थिति का जायजा लेने के लिए ओडिशा का दौरा कर सकते हैं। पूर्व तटीय रेलवे ने हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रविवार को आंशिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया। 

टॅग्स :चक्रवात फोनीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस