लाइव न्यूज़ :

चक्रवात : महाराष्ट्र कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेगा

By भाषा | Updated: May 16, 2021 15:57 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि चक्रवात ‘तौकते’ के मद्देनजर राज्य के तटीय जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और राज्य प्रशासन ने कोविड-19 अस्पतालों में बिजली और ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है।

ठाकरे ने चक्रवातीय तूफान से निपटने की तैयारी के सिलसिले में हुई डिजिटल बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह को यह आश्वासन दिया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात तौकते ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है।

आईएमडी ने अगले दो-तीन दिन दक्षिण महाराष्ट्र-गोवा तथा इससे सटे हुए कर्नाटक के तटों पर बहुत तेज हवा चलने का अनुमान व्यक्त किया है।

बैठक के दौरान ठाकरे ने कहा कि विशाल कोविड-19 केंद्र एवं अन्य केंद्र मरीजों को वर्षा से बचा सकते हैं, साथ ही इस चक्रवाती तू्फान के मद्देनजर मुम्बई से कुछ मरीज अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिये गये हैं।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाये गये हैं कि तटीय इलाकों में ऑक्सीजन का उत्पादन तथा राज्य के बाकी हिस्सों में उसकी ढुलाई प्रभावित न हो।

ठाकरे ने यह भी बताया कि तटीय क्षेत्रों से हटाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया है और आपदा प्रबंधन इकाइयों ने मोर्चा संभाल लिया है।

उन्होंने कहा कि सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, रायगढ़ और पालगढ़ के जिलाधिकारियों एवं मुम्बई के निगम आयुक्त को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि समुद्र तटीय क्षेत्र में 900 मीट्रिक टन क्षमता के ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र सुरक्षित रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी भी चौकस हैं।

उन्होंने कहा कि चक्रवात की चपेट में आने वाले जिलों में 12-16 घंटे का ऑक्सीजन बैकअप सुनिश्चित करने का इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ गुजरात के जामनगर से सोमवार तक महाराष्ट्र में 160 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आने की संभावना है। यदि चक्रवात के कारण जामनगर में कोई दिक्कत उत्पन्न होती है तो अन्य स्थानों से अतिरिक्त स्टॉक हासिल करने के लिए इंतजाम किया जाएगा।’’

ठाकरे ने कहा कि मछुआरे भी समुद्र से तट पर लौट रहे हैं । उन्होंने केंद्रीय मंत्री को सूचित किया कि महाराष्ट्र के पास दवाइयों का पर्याप्त भंडार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट