लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगों ने पीडब्ल्यूडी के पूर्व अधिकारी के खाते से 12.5 लाख रुपए निकाले

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:05 IST

Open in App

नोएडा, 28 जुलाई साइबर ठगों ने विद्युत विभाग के कर्मचारी बनकर केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी के खाते से साढ़े बारह लाख रुपए निकाल लिए। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने थाना सेक्टर 20 में दर्ज कराई है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सेक्टर 30 में रहने वाले अनिल कुमार शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 24 जुलाई को उनके फोन पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने स्वयं को उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन का कर्मचारी बताया। शिकायत के मुताबिक उसने पीड़ित से बिजली के बकाये बिल का तुरंत भुगतान करने को कहा तथा एक एप्लीकेशन को मोबाइल फोन पर डाउनलोड करने को कहा जिसके माध्यम से बिल का भुगतान घर बैठे कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि साइबर ठग ने अनिल कुमार शर्मा को अपनी बातों में उलझा कर, उनसे मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करवाया तथा उनसे 10 रुपए का ट्रांसफर करवाया। इसी बीच उसने उनके खाते को हैक कर लिया, तथा ओटीपी नंबर आदि हासिल कर उनके अकाउंट से 12,50,000 निकाल लिए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया