लाइव न्यूज़ :

इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर साइबर हमला, प्रधानमंत्री के बारे में आपत्तिजनक बात लिखी

By भाषा | Updated: July 13, 2021 14:14 IST

Open in App

इंदौर, 13 जुलाई हैकरों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट में सेंध लगाते हुए मंगलवार को इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक बात के साथ "फ्री कश्मीर" और "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लिख दिए।

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर पुलिस की वेबसाइट के "कॉन्टेक्ट अस" (हमसे संपर्क करें) खंड में वरिष्ठ अधिकारियों के विवरण के पेज पर साइबर हमला किया गया। इस पेज पर सूबे के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) और अन्य आला अधिकारियों के नाम, पदनाम और उनके फोन नम्बरों का ब्योरा होता है।

उन्होंने बताया कि किसी "मोहम्मद बिलाल टीम पीसीई" ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट पर बाकायदा संदेश लिखकर इसे हैक करने का दावा किया। हैकरों ने "कॉन्टेक्ट अस" पेज पर पुलिस के आला अधिकारियों के नाम के स्थान पर आपत्तिजनक संदेश और नारे लिख दिए।

इंदौर पुलिस की वेबसाइट के रख-रखाव का जिम्मा अपराध निरोधक शाखा के पास है। शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि तकनीकी जानकारों की मदद से वेबसाइट को इसके मूल स्वरूप में लाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया, "हैकरों के बारे में विस्तृत पड़ताल की जा रही है और इसके बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब