लाइव न्यूज़ :

केरल के सोना तस्करी प्रकरण में सीमाशुल्क विभाग ने 53 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: June 20, 2021 16:45 IST

Open in App

कोच्चि, 20 जून केरल के सोना तस्करी मामले की जांच कर रहे सीमाशुल्क विभाग ने मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश, निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर और तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के दो पूर्व राजनयिकों समेत 53 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।

सीमाशुल्क आयुक्त (रोकथाम) सुमित कुमार ने 16 जून को यह नोटिस जारी किया जिसमें उनसे (53 लोगों से) पूछा गया है कि तस्करी के मामले में सीमाशुल्क कानून के तहत उनके विरूद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि यह मामला 167 किलोग्राम सोने की तस्करी में उनकी संलिप्तता से जुड़ा है। उसमें करीब 15 करोड़ रूपये के उस 30 किलोग्राम सोने की तस्करी भी शामिल है जिसे पांच जुलाई, 2020 को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर एक राजनयिक बैग से जब्त किया गया था।

सूत्रों के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के वाणिज्य दूतावास के पूर्व महावाणिज्य दूत जमाल अल जाबी और अताशे राशिद खामिस अली को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के माध्यम से नोटिस जारी किया है। वित्त मंत्रालय विदेश मंत्रालय के पास यह मामला भेजेगा क्योंकि यह विदेशी राजनयिकों से जुड़ा मामला है और ये राजनयिक देश से पहले ही जा चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक सुरेश के अलावा छह अन्य को नोटिस जारी किया जो फिलहाल कोफेपोसा (विदेशी मुद्रा संरक्षण एवं तस्करी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) के तहत हिरासत में हैं। जिन अन्य मुख्य आरोपियों को नोटिस जारी किया है वे सरीथ पी एस, संदीप नैयर, के टी रमीश हैं।

सूत्रों ने बताया कि कारण बताओ नोटिस जांच के दौरान लिये गये आरोपियों के बयानों, जब्त किये गये दस्तावेजों एवं अन्य संग्रहित सबूतों के आधार पर तैयार किया गया है। उनसे यह बताने का अनुरोध किया गया है कि इस मामले पर फैसला होने से पहले क्या वे चाहते हैं कि व्यक्तिगत रूप से उनकी बात सुनी जाए। सूत्रों ने कहा, ‘‘ इन सभी व्यक्तियों को जवाब देने के लिए 30 दिनों का मौका दिया गया है। ’’

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीमाशुल्क विभाग ने इस रैकेट की अलग अलग जांच की है जिसका पांच जुलाई को तिरुवनंपुरम हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के राजनयिक बैग से 15 करोड़ रूपये के सोने की जब्ती के साथ भंडाफोड़ हुआ था। यह मुद्दा केरल विधानसभा चुनाव में भी खूब उछला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र