लाइव न्यूज़ :

"अभी पाकिस्तान कमजोर है, हमें पीओके वापस लेना चाहिए", कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत बोले

By रुस्तम राणा | Updated: December 4, 2022 21:36 IST

रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस लेना हमारा कर्तव्य है। र्तमान में पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है, हमें पीओके वापस लेना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देरावत ने कहा, वर्तमान में पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है, हमें पीओके वापस लेना चाहिएउत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की नसीहत, यह मोदी सरकार के एजेंडे में होना चाहिएपाकिस्तानी आर्मी चीफ ने कहा- पाक सेना "अपनी भूमि के हर इंच" की रक्षा के लिए तैयार है

नई दिल्ली:कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पाकिस्तान से पीओके को वापस लेने की मांग की है। रविवार को न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से हरीश रावत ने कहा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस लेना हमारा कर्तव्य है। कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इसके बारे में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। उन्होंने कहा, यह मोदी सरकार के एजेंडे में होना चाहिए। वर्तमान में पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है, हमें पीओके वापस लेना चाहिए। 

कांग्रेस नेता ने कहा, जो अधिकृत कश्मीर है उस पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है, जिसे छुड़ाना हमारा कर्तव्य है। बता दें कि पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने शनिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के रखचिकरी सेक्टर का दौरा किया था। पिछले हफ्ते पाकिस्तान के सेना प्रमुख बनने के बाद असीम मुनीर का पीओके का यह पहला दौरा था। 

भारत को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए असीम मुनीर ने कहा कि अगर हमला हुआ तो पाकिस्तान की सेना "हमारी मातृभूमि के हर इंच" की रक्षा के लिए तैयार है। वह भारतीय सेना के उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के पीओके को वापस लेने के बयान का जिक्र कर रहे थे।

इससे पहले 28 अक्टूबर को, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के लिए नई दिल्ली के संकल्प को दोहराया और कहा कि सभी शरणार्थी को उनकी अपनी जमीन और उनके घरों को वापस कर देंगे।

टॅग्स :हरीश रावतपाकिस्तानउत्तराखण्डकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी