लाइव न्यूज़ :

पूर्व उग्रवादी की मौत, स्थिति में सुधार के बाद शिलांग में 12 घंटे के लिये कर्फ्यू में ढील

By भाषा | Updated: August 19, 2021 16:31 IST

Open in App

शिलांग में पैदा हुये उपद्रव के बाद यहां लगाये गये कर्फ्यू में बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से 12 घंटे की ढील दी गयी क्योंकि पिछले 24 घंटे में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ था । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिबंध हालांकि रात के दौरान जारी रहेगा। पूर्वी खासी हिल्स के उपायुक्त आई लालू ने आदेश जारी कर शिलांग शहरी में 19 अगस्त को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक 12 घंटे के लिये कर्फ्यू में ढील के आदेश दिये हैं। आदेश के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने वाली दुकानों को शाम चार बजे तक खोलने के आदेश दिये गये हैं और दोपहर तीन बजे तक बैंकों में लेन-देन की अनुमति दी गयी है। जिला प्रशासन ने बुधवार को राज्य की राजधानी में शाम चार बजे तक 11 घंटे के लिये कर्फ्यू हटाया था । अधिकारी ने बताया कि एक पूर्व उग्रवादी के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद 15 अगस्त को राजधानी और आस पास के इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना हुयी थी, इसके बाद उसी दिन शाम से मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी थी । उन्होंने बताया कि बुधवार की रात से मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष