लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सप्ताहांत में कर्फ्यू, शादी कार्यक्रमों में हो सकती है ‘दिक्कत’

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल कोरोना वायरस पर काबू के लिए दिल्ली सरकार द्वारा सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की बृहस्पतिवार को घोषणा किए जाने के बाद लोगों ने मिश्रित प्रतिक्रिया दी है और कुछ लोगों ने कहा कि इससे शादी कार्यक्रमों में परेशानी हो सकती है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सप्ताहांत में कर्फ्यू लगाने समेत कई पाबंदियों की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सप्ताहांत के कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाएं और विवाह समारोह प्रभावित नहीं होंगे और विवाह कार्यक्रमों में शामिल होने वालों को पास जारी किए जाएंगे।

मैरिज हॉल और होटल मालिकों ने कहा कि प्रतिबंध और दिशा-निर्देशों से उनका काम ‘जटिल’ हो गया है।

‘मैडम प्लानर्स’ के शक्ति सिंह ने कहा कि 50 लोगों की सीमा से मुश्किल हो सकती है क्योंकि इसमें कर्मचारी और मेहमान शामिल हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि ई-पास इसका सबसे अच्छा हल है, जब तक कि उनका प्राथमिकता के आधार पर और सूक्ष्म-स्तर पर प्रबंधन नहीं किया जाए।’’

मीडिया कर्मी स्नेहा आर्या ने दिल्ली सरकार के फैसले को "समय की जरूरत" बताते हुए उसका स्वागत किया और उनकी शनिवार को शादी है और वह अपने मेहमानों के लिए कर्फ्यू पास लेने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने हालांकि कहा कि उन्हें पास लेने में दिक्कत हो रही है क्योंकि वेबसाइट अभी काम नहीं कर रहा है।

करोल बाग में ट्रिपल ट्री होटल के पवन चावला ने कहा कि मेहमानों की संख्या पर प्रतिबंध लगाने से पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहा उद्योग प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि महामारी से शादी उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। खानपान, सजावट, होटल आदि से कई लोग जुड़े होते हैं। इन लोगों के लिए 50 लोगों की खातिर व्यवस्था करना व्यावहारिक नहीं है।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब