लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कर्फ्यू बढ़ा, चारधाम यात्रा एक जुलाई से

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:50 IST

Open in App

देहरादून, 20 जून उत्तराखंड सरकार ने रविवार को कुछ ढिलाई के साथ कोविड-19 कर्फ्यू को और एक सप्ताह के लिए बढाते हुए चारधाम यात्रा एक जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में चारधाम यात्रा को स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए एक जुलाई से तथा राज्य के निवासियों के लिए 11 जुलाई से शुरू करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि एक जुलाई से चमोली जिले के निवासी बदरीनाथ मंदिर, रूद्रप्रयाग जिले के निवासी केदारनाथ तथा उत्तरकाशी जिले के निवासी गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे जबकि 11 जुलाई से यह पूरे राज्य के निवासियों के लिए प्रारंभ कर दी जाएगी।

उनियाल ने कहा कि मंदिरों में दर्शन के लिए कोविड-19 की आरटीपीसीआर या रैपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि बैठक में कोविड कर्फ्यू को कुछ रियायतों के साथ 29 जून तक बढाने का निर्णय लिया गया। कर्फ्यू की अवधि 22 जून की सुबह समाप्त हो रही थी।

उनियाल ने कहा कि जनरल मर्चेंट, परचून की दुकानें शनिवार-रविवार को छोड़ कर सप्ताह में पांच दिनों के लिये खोली जाएगी। होटल और रेस्तरां 50 प्रतिशत डाइनिंग क्षमता के साथ खुलेंगे, लेकिन वे सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ही खोले जा सकेंगे। बार भी 50 क्षमता के साथ खुलेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी, अर्ध सरकारी और निजी कार्यालय भी फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे जबकि आवश्यक सेवाओं से संबंधित कार्यालय पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे।

इसके अलावा, राज्य में प्रवेश के लिये अथवा मैदान से पहाड़ पर जाने के लिये भी आरटीपीसीआर या एंटीजन रेपिड टेस्ट रिपोर्ट का नेगेटिव होना जरूरी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत अधिक खबरें

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?