लाइव न्यूज़ :

CUET PG 2023: जून में होगी सीयूईटी पीजी की परीक्षा, यूजीसी अध्यक्ष ने किया तारीखों का ऐलान, चेक करें डेट

By रुस्तम राणा | Updated: April 20, 2023 16:10 IST

यूजीसी के अध्यक्ष ने ट्वीट किया "कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [सीयूईटी- (पीजी)-2023] 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीयूईटी-पीजी 2023 परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजितयूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी पीजी की दाखिला परीक्षा की घोषणा की

CUET PG 2023: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2023) परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने सीयूईटी पीजी की दाखिला परीक्षा की घोषणा की। पीजी परीक्षा की तारीखों की घोषणा उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के माध्यम से की गई है।

यूजीसी के अध्यक्ष ने ट्वीट किया "कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट [सीयूईटी- (पीजी)-2023] 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से परीक्षा के संबंध में नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट http:/ /nta.ac.in, https://cuet.nta.nic.in देखने की सलाह दी जाती है।

इससे पहले, सीयूईटी पीजी 2023 पंजीकरण की तारीख 5 मई, 2023 तक बढ़ा दी गई थी, जो शुरू में 19 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी। उम्मीदवार 6 मई से 8 मई, 2023 के बीच अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।

वे उम्मीदवार जिन्होंने पहले ही अपना सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र 2023 जमा कर दिया है, वे अधिक टेस्ट पेपर कोड, पाठ्यक्रम (कार्यक्रम), विश्वविद्यालयों और संस्थानों का चयन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही पाठ्यक्रम का चयन कर लिया है, वे अपने पहले चुने गए टेस्ट पेपर कोड को संपादित करने के पात्र हैं। 

अधिक विषयों (परीक्षण) का चयन करने के लिए उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी 2023 आवेदन में प्रत्येक अतिरिक्त विषय के लिए 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

टॅग्स :नेशनल टेस्टिंग एजेंसीCentral UniversityCentral Universities
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNTA की तर्ज पर राजस्थान में बनेगी टेस्ट एजेंसी, राज्य सरकार का ऐलान

भारतNTA CUET UG 2025 Results Declared: सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित, इस वेबसाइट पर जाकर देखें रिजस्ट और स्कोर

भारतNTA NEET UG 2025: देखें नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की और ओएमआर शीट, सीधा लिंक यहां

भारतJEE Main Result 2025: NTA ने जारी किए जेईई मेन सेशन 2 के नतीजे, टॉपर्स की लिस्ट देखें यहां; जानें स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

भारतJamia Millia Islamia: जामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ना हुआ महंगा, सभी कोर्सों की फीस 41% बढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?