लाइव न्यूज़ :

CTET-STET Candidates: शिक्षक बहाली की मांग को लेकर फिर सड़क पर सीटीईटी-एसटीईटी अभ्यर्थी, पटना में जमकर प्रदर्शन, पुलिस ने भांजी लाठियां

By एस पी सिन्हा | Updated: March 17, 2023 17:29 IST

CTET-STET Candidates: शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा तक मार्च करने का ऐलान किया था। डाकबंगला चौराहा, छज्जू बाग समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति रही।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक अभ्यर्थी डाक बंगला चौराहा रोड पर ही बैठ गए और लगातार प्रदर्शन करने लगे।डाक बंगला चौराहे पर जुटे अभ्यर्थियों को पुलिस ने वहीं रोक दिया।भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रही और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

पटनाः बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली की मांग को लेकर सीटीईटी-एसटीईटी अभ्यर्थी आज फिर से राजधानी पटना की सड़कों पर उतरे। अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को डाकबंगला चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। इस कारण चौराहे पर आवागमन बाधित रहा। डाकबंगला चौराहा, छज्जू बाग समेत कई इलाकों में जाम की स्थिति रही।

वहीं प्रदर्शन को रोकने के लिए काफी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। पुलिस ने शिक्षक अभ्यर्थियों को डाकबंगला चौराहे पर ही रोक दिया। उन्हें यहां से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक अभ्यर्थी डाक बंगला चौराहा रोड पर ही बैठ गए और लगातार प्रदर्शन करने लगे।

पुलिस के द्वारा समझाये जाने के बावजूद जब अभ्यर्थी हटने को तैयार नही हुए तो प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी वापस लौट गए। दरअसल, शिक्षक अभ्यर्थियों ने विधानसभा तक मार्च करने का ऐलान किया था।

शिक्षक अभ्यर्थी गांधी मैदान से डाकबंगला चौराहा होते हुए विधानसभा तक जाएंगे। इसको लेकर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी नारेबाजी करते हुए डाकबंगला चौराहा पर जुट गए थे। डाक बंगला चौराहे पर जुटे अभ्यर्थियों को पुलिस ने वहीं रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही डाक बांग्ला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी रही और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था।

अभ्यर्थियों ने बहाली की मांग लेकर बिहार सरकार के विरोध में नारेबाजी की। अभ्यर्थियों का कहना है कि बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। हमलोग क्वालीफाई होकर बैठे हैं, लेकिन सरकार हम लोगों को नौकरी नहीं दे रही है। जब तक हम लोगों की बहाली नहीं हो जाती है, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

अभ्यर्थी सातवें चरण के बहाली की मांग कर रहे हैं और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबारी कर रहे थे। अभ्यर्थियों द्वारा लगातार महागठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया गया। प्रदर्शन में शामिल होने आए अभ्यर्थियों में कई महिलाएं भी रही जो गोद में छोटे छोटे बच्चे को लेकर आई थी।

वहीं, दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि सीटीईटी-बीटीईटी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का कोई मतलब नहीं बनता। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है और सीटीईटी-बीटीईटी अभ्यर्थियों की बहाली को लेकर विधानसभा में चर्चा हो रही है और सरकार उसे गंभीरता से ले रही है, ऐसे में प्रदर्शन करना सही नहीं है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया