लाइव न्यूज़ :

क्रूज़ मादक पदार्थ मामला: सतर्कता दल लोअर परेल, क्रूज़ टर्मिनल पहुंचा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 14:16 IST

Open in App

मुंबई, आठ नवंबर राष्ट्रीय स्वापक ब्यूरो (एनसीबी) का दिल्ली से आया सतर्कता दल क्रूज़ मादक पदार्थ मामले में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बेटे को छोड़ने के लिए एनसीबी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों के पैसे मांगने के आरोपों की जांच करने के लिए सोमवार को यहां पहुंचा।

इस दल ने लोअर परेल इलाके में इंडियाना होटल के बाहर एक स्थान का दौरा किया, जहां शाहरुख खान की प्रबंधक पूजा ददलानी और एनसीबी के गवाह केपी गोसावी से कथित तौर पर मुलाकात की थी। दल उस टर्मिनल पर भी पहुंचा, जहां कॉर्डेलिया क्रूज़ जहाज खड़ा है। दो अक्टूबर की कथित मादक पदार्थ पार्टी इसी जहाज में हुई थी।

एनसीबी के उत्तरी क्षेत्र के उप महानिदेशक ज्ञानेश्वर सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल कुछ और स्थानों पर भी जा सकता है। वह, मामले में स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल का भी बयान दर्ज करेगा। एनसीबी ने रविवार को सैल को पूछताछ के लिए समन किया था, जो गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा करता है।

सैल ने पिछले महीने एक हलफनामा दाखिल करते हुए, आरोप लगाया था कि उन्होंने क्रूज़ जहाज छापेमारी मामले में केपी गोसावी और अन्य गवाहों को फोन पर किसी सैम डिसूजा से बात करते सुना था। सैल के मुताबिक, बातचीत में 25 करोड़ रुपये की मांग का जिक्र था, जिसमें से आठ करोड़ रुपये एजेंसी की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।

सैल के आरोपों की जांच के लिए सतर्कता जांच के आदेश दिए गए हैं।

वहीं, सैम डिसूजा ने उच्च न्यायालय में दायर गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका में दावा किया है कि गोसावी ने आर्यन खान को छोड़ने के लिए पूजा ददलानी से 50 लाख रुपये लिए थे। तीन अक्टूबर को आर्यन की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने यह पैसे वापस कर दिए।

डिसूजा ने यह भी कहा था कि उन्होंने ददलानी से एक मित्र के माध्यम से सम्पर्क किया था और गोसावी के साथ लोअर परेल इलाके में उनसे मुलाकात की थी।

एनसीबी के दिल्ली सतर्ककता दल का यह दूसरा मुंबई दौरा है। वह पिछले महीने भी मुंबई आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है